Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का बजा डंका, रिलीज से पहले ही हाउसफुल शोज

Last Updated:

Dhurandhar 2 Release Live Updates: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. आज 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज से फिल्म शुरू हो रही है, जहां कई शोज हाउसफुल हो चुके हैं…और पढ़ें

फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है.

नई दिल्ली. इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है. फिल्म के 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले आज यानी 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो रहे पेड प्रीव्यू ने जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया है. ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू शो के लिए अकेले भारत में लगभग 47.91 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों सहित) की शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज करा ली है. यह आंकड़ा बताता है कि फैंस में इस फिल्म को लेकर कितना एक्साइटमेंट है.

अगर सिर्फ प्रीव्यू ही नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल प्री-सेल्स बिजनेस पर नजर डालें तो यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है. फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 156 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई महज एडवांस बुकिंग से कर ली है. इस कुल आंकड़े में भारत से पेड प्रीव्यू (47.91 करोड़) और पहले दिन यानी 19 मार्च (33.60 करोड़) की बुकिंग के साथ-साथ विदेशी बाजारों में वीकेंड के लिए हुई 75 करोड़ रुपये से अधिक की प्री-सेल शामिल है. देशभर में प्रीव्यू के लिए करीब 10 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन ने 8.6 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर बाजी मार ली है.

फिल्म को लेकर इतना पागलपन है कि देशभर के सिनेमाघरों में इसकी शो की संख्या बढ़ा दी गई है. कई मल्टीप्लेक्स में सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक के शो लगाए जा रहे हैं. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं और इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म न सिर्फ 300 करोड़ रुपये से अधिक के शानदार शुरुआती वीकेंड की ओर बढ़ रही है, बल्कि रणवीर सिंह की ‘जवान’ के 75 करोड़ के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड तोड़ सकता है. एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में कहा था कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा का भविष्य तय करेगी और फैंस के प्यार ने उन्हें अभिभूत कर दिया है. गुरुवार को गुड़ी पड़वा, उगाड़ी और ईद की छुट्टियों के बीच रिलीज हो रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Dhurandhar 2 Live News: आ गई ‘धुरंधर’, हट गई ‘दिलवाले’! मराठा मंदिर ने 30 साल बाद बदला DDLJ का टाइम

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज इतना जबरदस्त है कि इसने मुंबई के ऐतिहासिक मराठा मंदिर सिनेमा की 30 साल पुरानी परंपरा को भी बदल दिया है. यह वही सिनेमा है जहां शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) लगातार तीन दशकों से चल रही है. फिल्म की रिलीज के मद्देनजर थिएटर प्रबंधन ने DDLJ की आइकॉनिक 11:30 AM वाली शो को 18 मार्च से शिफ्ट कर 10:00 AM कर दिया है. यह बदलाव ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के तीन शो – दोपहर 1:15 PM, शाम 5:30 PM और रात 9:45 PM के लिए जगह बनाने के लिए किया गया है. थिएटर मैनेजर के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे यह फैसला लेना पड़ा.

Dhurandhar 2 Live News राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, ‘धुरंधर 2’ एक दिन में कमा सकती है 120 करोड़ से ज्यादा

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. पहले पार्ट की जमकर तारीफ करने वाले वर्मा अब सीक्वल को लेकर भी उतने ही उत्साहित नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘धुरंधर 2′ जितनी बेसब्री से इंतजार किसी और फिल्म का नहीं किया जा रहा है. मुझे हैरानी नहीं होगी अगर यह फिल्म एक ही दिन में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा ले.’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का लंबा रनटाइम (3 घंटे 49 मिनट) शो की संख्या को थोड़ा सीमित कर सकता है, लेकिन चूंकि यह लंबे समय तक थिएटरों में चलने की उम्मीद है, इसलिए इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा.

Dhurandhar 2 Live News: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, रिलीज से लगाए 21 कट

धुरंधर 2: द रिवेंज को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने आधिकारिक तौर पर ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है.रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के साथ रिलीज हो रही है, जबकि इसकी आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को है.सेंसर बोर्ड से मंजूरी से पहले फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1 मिनट 34 सेकंड के सीन्स को हटाया गया है. CBFC ने कुल 21 सुझाव दिए थे, जिन्हें मेकर्स ने पूरी तरह लागू किया है. इनमें ‘डिस्टर्बिंग कंटेंट’ को लेकर डिस्क्लेमर जोड़ना और दर्शकों को सावधानी बरतने की सलाह देना शामिल है, जिससे फिल्म के इंटेंस टोन का संकेत मिलता है.

Dhurandhar 2 live news: ‘धुरंधर 2’ बनी पहले पार्ट से लंबी, जानें कितना है रनटाइम

धुरंधर 2: द रिवेंज अपने पहले पार्ट धुरंधर से ज्यादा लंबी साबित हुई है. फिल्म का कुल रनटाइम 229.6 मिनट यानी करीब 3 घंटे 49 मिनट है. वहीं, पहले पार्ट की अवधि 214.1 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट थी. इस तरह सीक्वल लगभग 15 मिनट लंबा है. माना जा रहा है कि फिल्म में ज्यादा एक्शन, ड्रामा और विस्तृत कहानी को जगह दी गई है.

Dhurandhar 2 live news: ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शो पर मंडराया संकट! लास्ट मिनट एडिटिंग के चलते हो सकती है देरी

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. फिल्म के आज (18 मार्च) शाम 5 बजे से शुरू होने वाले पेड प्रीव्यू शो को लेकर संभावित देरी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि मेकर्स या थिएटर चेन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई खबरों के मुताबिक, फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग प्रभावित हो सकती है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘सेकंड हाफ का कंटेंट अभी तक नहीं भेजा गया है, क्योंकि लास्ट मिनट री-एडिटिंग चल रही है.’ सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज शाम के शो प्रभावित होने की आशंका है. फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके चलते पूरी दुनिया में एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन अब आखिरी वक्त में हो रहे इस बदलाव ने फैंस और एक्जीबिटर्स की चिंता बढ़ा दी है.

Dhurandhar 2 live news: ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शो पर मंडराया संकट! लास्ट मिनट एडिटिंग के चलते हो सकती है देरी

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. फिल्म के आज (18 मार्च) शाम 5 बजे से शुरू होने वाले पेड प्रीव्यू शो को लेकर संभावित देरी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि मेकर्स या थिएटर चेन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर छाई खबरों के मुताबिक, फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग प्रभावित हो सकती है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘सेकंड हाफ का कंटेंट अभी तक नहीं भेजा गया है, क्योंकि लास्ट मिनट री-एडिटिंग चल रही है.’ सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज शाम के शो प्रभावित होने की आशंका है. फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके चलते पूरी दुनिया में एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन अब आखिरी वक्त में हो रहे इस बदलाव ने फैंस और एक्जीबिटर्स की चिंता बढ़ा दी है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *