कपूर खानदान का वो स्टार, हीरो बनकर फ्लॉप हुआ तो बना विलेन, 600 फिल्मों में मचाया था गदर

Last Updated:

कपूर खानदान में राज कपूर-ऋषि कपूर जैसे सितारों के बीच एक ऐसा स्टार उभरा था, जो हीरो नहीं बन पाया. मगर विलेन बनकर पांच दशकों तक हिंदी सिनेमा में छाया रहा. वह रिश्ते में पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई हैं और गोल्डी बहल उनके नाती लगते हैं. उन्होंने ‘दीवार’, ‘डॉन’ और ‘पाकीज’ सहित कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं.

ख़बरें फटाफट

पृथ्वीराज कपूर, एक्टर के चचेरे भाई थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कपूर खानदान पीढ़ियों से दबदबा बनाए हुए है. इस फिल्मी परिवार ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक स्टार दिए. परिवार ने पृथ्वीराज कपूर-शशि कपूर से लेकर ऋषि कपूर-रणबीर कपूर तक, कई ऐसे सितारे फिल्मी दुनिया को दिए हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को नए आयाम दिए. वे दशकों से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते आ रहे हैं. कपूर परिवार के ज्यादा कलाकार पर्दे पर हीरो-हीरोइन बने हैं. वे अपने गुड लुक वाली इमेज के लिए पॉपुलर हैं. लेकिन इस खानदान में एक ऐसे स्टार ने भी जन्म लिया, जो फिल्मों में बतौर हीरो नहीं, खलनायक बनकर छाया रहा. उन्हें खूब शोहरत हासिल हुई. उनका नाम कमल कपूर है, जो एक मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर थे.

कमल कपूर, मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे. उनका जन्म 22 फरवरी 1920 पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था. उन्होंने अपनी पढ़ाई लाहौर के डीएवी कॉलेज से पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद कमल कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1946 में आई फिल्म ‘दूर चले’ में बतौर हीरो की. हालांकि एक्टिंग के शुरुआती दौर में अभिनेता को फिल्मों में हीरो के तौर पर कुछ खास सफलता नहीं मिली. इसके बाद, उन्होंने फिल्मों में निगेटिव किरदार की ओर रुख किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.

कमल कपूर, गोल्डी बहल के नाना लगते हैं.

600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
कमल कपूर ने अपने पांच दशक लंबे करियर में करीब 600 फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेरा. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी और गुजारती फिल्मों में भी काम किया. अभिनेता अपनी जबरदस्त निगेटिव किरदार के लिए जाने जाते थे. स्क्रीन पर लोगों को उनका खलनायक वाला किरदार काफी पसंद आता था. अभिनेता को जिन फिल्मों में काफी पसंद किया गया, उनमें ‘डॉन’, ‘नारंग’, ‘मर्द’, ‘आग’, ‘दीवाना’, ‘कालीचरण’, ‘खेल खेल में’ और ‘नमक हलाल’ जैसी कई मशहूर मूवी शामिल हैं. वे ‘पाकीजा’, ‘दीवार’, ‘सीती और गीता’, ‘जब तक फूल खिले’ जैसी फिल्मों के भी हिस्सा थे.

गोल्डी बहल के लगते हैं नाना
कमल कपूर ने 1945 में सुमन देवी कपूर से शादी की. उनके पांच बच्चे थे, उनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं. उनकी छोटी बेटी की शादी फिल्म निर्माता रमेश बहल से हुई. वे निर्देशक-निर्माता गोल्डी बहल की मां हैं. कमल कपूर का निधन 2 अगस्त 2010 को 90 साल की आयु में मुंबई में हो गया था, लेकिन अपने शानदार अभिनय के जरिए वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *