वर्ल्ड कप में फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें, कहां होगी टक्कर

Last Updated:

India vs Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला देखने के लिए फैंस तैयार हो जाएं. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के बीच ग्रुप मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों को अगस्त में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान पूल डी में हैं. इसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं. ये सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप में होगा मुकाबला

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर पाकिस्तान के साथ अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता को ताजा करने के लिए तैयार है. दोनों टीमों को अगस्त में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान पूल डी में हैं. इसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं. ये सभी मैच नीदरलैंड्स में खेले जाएंगे.

भारतीय महिला टीम के लिए भी वर्ल्ड कप में चुनौतीपूर्ण लाइनअप है. उन्हें पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है. पूरी शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. सभी की नजरें भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख पर टिकी हैं. 2016 से भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रही है. दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुई थी. दोनों को एशिया कप 2025 में राजगीर, बिहार में आमने-सामने होना था, लेकिन पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. भारत ने खिताब जीतकर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की.

पाकिस्तान हॉकी टीम ने पिछले कुछ महीनों में कई मुश्किलों का सामना किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हॉकी प्रो लीग में खिलाड़ियों को शर्मनाक हालात झेलने पड़े. उन्होंने मिस्र में वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शानदार वापसी की और आठ साल बाद पहली बार टूर्नामेंट में जगह बनाई. 2013 से भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर रहा है, जिसमें 26 में से 17 मैच भारत ने जीते हैं. भारतीय महिला टीम ने भी क्वालिफायर के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और कोच स्जोर्ड मारिज्ने के दूसरे कार्यकाल में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने की उम्मीद है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *