Last Updated:
Lords Pitch Gaddafi Stadium: आईसीसी ने इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे की पिचों को ‘असंतोषजनक’ करार दिया है. दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है. मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में पिचों पर असमान उछाल और अत्यधिक सीम मूवमेंट की शिकायत दर्ज की.
लॉर्ड्स की पिच को डिमेरिट पॉइंट दिया गया
दुबई: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लंदन में लॉडर्स पर खेले गए पहले टेस्ट की पिच और पाकिस्तान तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गए तीसरे वनडे की पिच को आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया में ‘असंतोषजनक’ करार दिया गया है.
लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम पर एक-एक डिमेरिट पॉइंट
दोनों मैदानों को एक-एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है. मैच अधिकारियों और कप्तानों द्वारा शिकायत दर्ज किए जाने के बाद लॉडर्स के मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट और गद्दाफी स्टेडियम के ग्रीम ला ब्रॉय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया.
पिच पर असमान उछाल
पायक्रॉफ्ट ने कहा कि लॉडर्स की पिच पर पूरे टेस्ट के दौरान अत्यधिक सीम मिल रही थी और कई बार गेंद भी बहुत नीची आ रही थी, जिससे उछाल असमान था. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था.
जवाब देने के लिए 14 दिन का समय
जीत के लिए 254 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 138 रन पर आउट कर दिया था. रिपोर्ट इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी गई है, जिनके पास अपील करने के लिए 14 दिन का समय है.
डिमेरिट पॉइंट्स को लेकर क्या है आईसीसी का नियम?
आईसीसी के नियमों के तहत पिच असंतोषजनक करार दिए जाने पर स्टेडियम पर एक डिमेरिट अंक लगाया जाता है और पिच ‘अनफिट’ होने पर तीन डिमेरिट अंक लगाए जाते हैं. छह डिमेरिट अंक होने पर उस मैदान में 12 महीने तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला जाएगा.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
