IND A vs SL A: शुभमन गिल के दोस्त का लाल गेंद से कोहराम, सारांश जैन ने भी लिए 4 विकेट, 366 पर सिमटी श्रीलंका ए

होमखेलक्रिकेट

शुभमन गिल के दोस्त का लाल गेंद से कोहराम, सारांश जैन ने भी लिए 4 विकेट

Last Updated:

श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफशियल टेस्ट मैच में इंडिया ए के लिए गुरनूर बरार और सारांश जैन ने कमाल की गेंदबाजी की. इन दोनों ने मिलकर इंडिया ए के लिए चार-चार विकेट अपने नाम किए. बरार और सारांश जैन की इस दमदार गेंदबाजी से श्रीलंका ए की टीम अपनी पहली पारी में 366 रन का स्कोर खड़ा किया है.

गुरनूर और सारांश जैन ने इंडिया ए के लिए चटकाए 4-4 विकेट

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अब लाल गेंद क्रिकेट में भी अपना दम दिखाया है. गुरनूर इस समय श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की तरफ से अनऑफशियल टेस्ट मैच खेल रहे हैं. गुरनूर ने इंडिया ए के लिए दूसरे मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए. गुरनूर के अलावा बॉलिंग में स्पिनर सारांश जैन ने भी दमदार खेल दिखाया और उन्होंने भी 4 विकेट चटकाए.

गुरनूर और सारांश जैन की इस दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका ए की टीम अपनी पहली पारी में 366 रनों का स्कोर खड़ा किया. इंडिया ए के लिए गुरनूर ने 22 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 77 विकेट लिए, जबकि सारांश जैन ने 30 ओवर में 93 दिए. इन दोनों के अलावा इंडिया ए की तरफ यश ठाकुर ने भी 20 ओवर में 46 रन देकर 2 सफलताएं अर्जित की. वहीं, आकिब नबी, जिशान अंसारी और शेख रशीद को एक भी विकेट नहीं मिला.

श्रीलंका ए के लिए बल्लेबाजी में चमके सहान अराच्चिगे

वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो श्रीलंका की तरफ से कप्तान सहान अराच्चिगे ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. सहान अराच्चिगे ने 207 गेंद खेलकर 127 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के भी लगाए. सहान अराच्चिगे के अलावा बल्लेबाजी में श्रीलंका ए की तरफ से नुवानिदु फर्नांडो ने भी 44 रनों का योगदान दिया, जबकि अंजला बंदारा ने 42 रन बनाए.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *