Last Updated:
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-25 स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गया है तीन दिवसीय भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट. यानी भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मेलन जहां पर देश की तमाम इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों ने अपनी स्टॉक लगाए हैं. खास बात ये हैे कि, यहां पर पानी में चलने वाले सोलर प्लांट्स लेकर एक से बढ़कर एक तकनीक मौजूद है.
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में कई कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट लेकर के आई हैं. एक कंपनी ने पानी में चलने वाले सोलर प्लांट को यहां पर प्रदर्शित किया है और बताया है कि किस तरह से सोलर प्लांट पानी के अंदर काम करता है. अभी तक लोगों ने छतों पर लगने वाला सोलर प्लांट देखा था, जो बिजली जनरेट करता है. लेकिन पानी के अंदर रहकर काम करने वाला सोलर प्लांट लोगों ने पहली बार देखा.
भारत इलेक्ट्रिसिटी एक्सपो में शॉर्ट सर्किट से कैसे बचाया जाए? बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्री को उसके लिए भी यहां प्रोडक्ट लॉन्च किए गए हैं. जो शॉर्ट सर्किट होने से पहले ही यह बता देगा कि आपकी बड़ी इमारत या इंडस्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने वाला है. समय रहते ही आप सारे स्विच ऑफ कर सकते हैं. तुरंत इस पर एक्शन लेकर शॉर्ट सर्किट यानी आग लगने से बचा सकते हैं.
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट में फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इसमें भारत इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ा, कैसे विकसित हुआ, यह आपको सिर्फ फोटो के माध्यम से बताया गया है. इसमें स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एक्ट इस्टैबलिश्ड तक की फोटो लगाई गई है. जिसमें 1948 के वक्त के लेकर 2026 तक भारत कैसे इलेक्ट्रिसिटी के विकास का पूरा विवरण दिया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मेलन यशोभूमि द्वारका में 22 मार्च तक चलेगा. सुबह 11:00 से लेकर शाम के 6:00 तक आप इसमें जा सकते हैं. खास बात यह है कि यहां पर टाटा कंपनी ने अनोखा धागा नाम से एक स्टॉल लगाया है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा बनाए गए कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई गई है. ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और महिलाओं का रोजगार आगे बढ़ सके.
भारत इलेक्ट्रिसिटी एक्सपो में लोगों के लिए तमाम सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं. यहां पर डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दीवार बनाई गई है जिसे आप छूकर महसूस कर सकते हैं. यहां पर ग्लोब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित बनाया गया है. इसके अलावा यहां पर लोगों को बदलते भारत की तस्वीर देखने के लिए मिलेगी. इलेक्ट्रिसिटी क्षेत्र में भारत कितना आगे बढ़ चुका है, यह सब कुछ अगर आपको समझना है तो आप यहां जा सकते हैं.
