वह भागती रही और दरिंदे कसते रहे फब्तियां… फिर स्‍कूटी को मारी ऐसी टक्‍कर, 150 मीटर तक घिसटती गई युवती

Last Updated:

दिल्ली के हौज खास में 21 साल की युवती का पीछा करने और टक्कर मारने का मामला सामने आया है. वारदात 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है. पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दिल्‍ली पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. (एआई इमेज)

दिल्‍ली क्राइम न्‍यूज. अस्‍मत पर आई आंच से डरकर एक 21 वर्षीय युवती ने अपनी स्‍कूटी की स्‍पीड को बढ़ा दिया था. वह किसी भी कीमत में पीछा कर रहे दो दरिंदों से चंगुल से बचकर निकलना चाहती थी. लेकिन, जैसे जैसे स्‍कूटी की स्‍पीड बढ़ती, बाइक पर सवार दोनों दरिंदे अपनी रफ्तार बढ़ा देते. इस बीच लगातार उनके चेहरे पर दरिंदगी भरी ह‍ंसी और जुबान पर फब्तियां बनीं रही. जब इतने से मन नहीं भरा तो दोनों दरंदो ने युवती की स्‍कूटी को ऐसी टक्‍कर मारी कि वह करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई. इस हादसे में युवती गंभीर तौर पर न केवल चुटहिल हुई है, बल्कि उसके शरीर की स्किन जगह जगह से उधड़ गई है. वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

आखिर क्‍या है पूरा मामला?
घटना 11 और 12 सितंबर 2026 की दरमियानी रात की बताई जा रही है. युवती साकेत स्थित एक ऑफिस में काम करती है. वह देर रात अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी. जब वह हौज खास इलाके में पंचशील मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. युवती का आरोप है कि दोनों युवक बाइक से उसके पीछे आते रहे और रास्ते में उसे परेशान करते हुए फब्तियां कस रहे थे. इन दोनों बाइक सवारों से बचने के लिए वह लगातार आगे बढ़ती रही, लेकिन दोनों बाइक सवार उसका पीछा करते रहे.

अचानक स्कूटी को मार दी टक्कर
युवती के अनुसार, कुछ दूर तक पीछा करने के बाद दोनों बाइक सवारों ने अपनी बाइक से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई. गिरने के बाद वह करीब 100 से 150 मीटर तक स्‍कूटी के साथ सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसकी मदद की. बताया गया है कि लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया. युवती ने अपनी लाइव लोकेशन भी साथियों के साथ शेयर की, जिसके बाद उसके साथी मौके पर पहुंचे.

युवती को नोएडा रेफर किया गया
युवती के अनुसार, हादसे के बाद पहले उसे साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ. बाद में, उसकी हालत को देखते हुए नोएडा के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी. घटना के बाद युवती ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दी है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. वही, मौके से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने की वजह से पुलिस की मुश्किलें थोड़ी बढ़ती दिख रही है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *