Last Updated:
Delhi Police News: दिल्ली के सराय रोहिल्ला पुलिस ने 23 लाख की लूट का खुलासा कर मोनू, संदीप, सागर को पकड़ा है. इनके पास से 15.95 लाख, पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं. बाकी रकम की तलाश जारी है.
दिल्ली पुलिस ने सराय रोहिल्ला लूट कांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.
Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के सराय रोहिल्ला थाने की टीम ने 23 लाख रुपये की लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 15.95 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस ने सबसे पहले 9 मार्च को भलस्वा डेयरी इलाके से मोनू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. मोनू के पास से 3.95 लाख रुपये नकद, एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि लूट की इस वारदात को उसने अपने दो साथियों संदीप और सागर के साथ मिलकर अंजाम दिया था.
मोनू के बयान के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू कर दी. 19 मार्च को मंगोलपुरी इलाके से संदीप को गिरफ्तार किया गया. संदीप के कब्जे से 5 लाख रुपये नकद बरामद हुए. संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी सागर को भी गिरफ्तार कर लिया. सागर के पास से 7 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. इस तरह तीनों आरोपियों के पास से कुल 15.95 लाख रुपये नकद पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. लूटे गए कुल 23 लाख रुपये में से अब तक करीब 70 प्रतिशत रकम पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है.
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी लूट की इस घटना को लेकर पहले से प्लानिंग कर रहे थे. पुलिस अब बाकी बचे पैसे की तलाश में छापेमारी जारी रखे हुए है. सराय रोहिल्ला पुलिस की इस कार्रवाई को सफल माना जा रहा है क्योंकि महज 14 दिनों के अंदर लूट के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बड़ी रकम भी बरामद हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लूटे गए बाकी पैसे का इस्तेमाल कहां किया गया या उसे कहां छिपाया गया है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
