दिल्ली में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या करने वाले का पुलिस ने किया एनकाउंटर

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, मां-बेटे की हत्या करने वाले का इनकाउंटर

Last Updated:

Delhi Encounter News- गोविंदपुरी में मां बेटे की हत्या के आरोपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पैर में गोली लगी है.उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले में और कितने लोग शामिल थे, यह पूछताछ चल रही है.

नशे का आदी है आरोपी. इनकाउंटर के समय पार्क में बैठकर स्‍मैक पी रहा था.

नई दिल्ली. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां और बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. शनिवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस पूछताछ की कोशिश कर रही है, कहीं इस मामले में और आरोपी तो शामिल नहीं हैं.

पुलिस के अनुसार 20 मई को गोविंदपुरी इलाके में मां और बेटे की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई थी. इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि आरोपी सौरभ घाटी पार्क इलाके में मौजूद है और वहां बैठकर स्मैक पी रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को चारों ओर से घेर लिया. पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड गोलियां चलाईं.

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग शुरू की. जिसमें आरोपी पैर में गोली लग गई. इसके बाद बचने का प्रयास किया. पर पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. उसका इलाज चल रहा है.

मुठभेड़ के दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *