स्टार्टअप का आईडिया है, पर फंड नहीं, तो 6 अक्टूबर तक दिल्ली में यहां करें आवेदन, मिलेगी मोटी रकम

नई दिल्ली: अगर आपके पास देश की किसी समस्या को सुलझाने का नया आईडिया है, लेकिन पैसे और संसाधनों की कमी से आपका काम रुका है, तो यह खबर आपके काम की है. अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT) युवाओं और उद्यमियों को एक बेहतरीन मौका दे रही है.

एसटीपीआई (STPI) के ‘ओपन चैलेंज प्रोग्राम’ के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है.

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
अगर आपके पास किसी समस्या का तकनीकी या व्यावहारिक समाधान है, तो आप 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेहतरीन आईडिया का चयन किया जाएगा. अगर आपके आईडिया का चुनाव होता है, तो आपको उसे धरातल पर उतारने का पूरा मौका दिया जाएगा. इसके लिए एनएसयूटी परिसर में बनी कई हाईटेक लैब्स और अत्याधुनिक संसाधनों का उपयोग करने की छूट भी मिलेगी. इससे आप अपनी तकनीक को आसानी से विकसित कर सकेंगे.

किन क्षेत्रों के आईडिया को मिलेगी तरजीह?
एनएसयूटी के इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (IIF) के सीईओ हिमांशु सिंघल ने इस प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह एक तरह का ओपन चैलेंज प्रोग्राम है.

यह प्रोग्राम उन इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर और स्टार्टअप्स के लिए वरदान साबित होगा जो किसी बड़ी समस्या का समाधान खोज रहे हैं. इसमें कृषि (एग्रीकल्चर), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पर्यावरण और प्रदूषण, हेल्थ सेक्टर या देश की किसी भी नई चुनौती से जुड़े आईडिया शामिल हो सकते हैं.

शर्त सिर्फ इतनी है कि उस आईडिया या समस्या पर पहले से किसी और ने काम न किया हो. फंडिंग और संसाधनों की कमी झेल रहे प्रतिभावान लोगों को यह प्रोग्राम एक बड़ा मंच प्रदान करेगा.

चयन होने पर मिलेगी ग्रांट और हाईटेक लैब सुविधा
सीईओ हिमांशु सिंघल ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में से सबसे बेहतर आईडिया का चयन किया जाएगा. चुनिंदा स्टार्टअप्स को शुरुआत में 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद (ग्रांट) दी जाएगी. भविष्य में काम की प्रगति को देखते हुए यह फंडिंग आगे बढ़ भी सकती है.

इसके अलावा, एनएसयूटी में स्पोक सेंटर के तौर पर बनाई गई हाईटेक लैब्स में काम करने का मौका मिलेगा. चयन प्रक्रिया के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आईडिया एकदम नया और अनूठा हो. पहले से मौजूद किसी आईडिया की नकल को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *