दिल्ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे हो या कोई और! सफर होने वाला महंगा, चुकाना होगा भारी टोल, जानें नई दर

Last Updated:

Delhi Meerut Express Way| Eastern Peripheral Expressway | Expressway Toll Tax : अगर आप रोजाना एक्‍सप्रेसवे से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. आपकी जेब पर जल्द ही भारी बोझ पड़ने वाला है. दरअसल, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अगले महीने से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं किन रास्तों पर कौन से वाहन को कितने रुपये चुकाने होंगे.

Delhi Meerut Express Way/ Delhi Eastern Peripheral Expressway: अगर आप एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश की राजधानी दिल्‍ली से मेरठ (Meerut) या गाजियाबाद (Ghaziabad) की ओर दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस-वे (Delhi Meerut Express Way) और ईस्टर्न फेरिफेरल NH-9 (Eastern Peripheral Expressway) से आने-जाने वाले वाहन चालकों का सफर अगले पांच दिन में महंगा होने वाला है. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highway Authority of India) अगले महीने यानी 1 अप्रैल से टोल की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. इससे लोगों की जेब पर भारी असर पड़ेगा. आइए जानते हैं किसे कितना टोल चुकाना होगा.

काशी टोल प्लाजा से सराय काले खां तक कितना टोल?
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न फेरिफेरल एनएच 09 पर टोल की दरों में पांच रुपये की वृद्धि कर दी गई है. नई दरों के मुताबिक, मेरठ के काशी टोल प्लाजा से सराय काले खां तक कार, जीप या वैन का एक तरफ का टोल 170 से बढ़कर 175 रुपये हो गया है. हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल 280 से बढ़कर 285 रुपये कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रक चालकों को अब 590 की जगह 595 रुपये चुकाने होंगे.

बिना फास्टैग के सफर मुश्किल
यह नई दरें 31 मार्च की आधी रात से लागू हो जाएगी. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस कर दिए गए हैं. यानी अब बिना फास्टैग के सफर करना मुश्किल हो जाएगा.

इन रास्तों का भी जान लें
नई दरों के मुताबिक, मेरठ से इंदिरापुरम तक कार, जीप या वैन से सफर करने पर अब एक तरफ का टोल 120 रुपये देना होगा, जबकि आने-जाने यानी रिटर्न पर 180 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं मेरठ से डूंडाहेड़ा तक एक तरफ का टोल 95 रुपये और रिटर्न 140 रुपये तय किया गया है. मेरठ से डासना के लिए एक तरफ 80 और दोनों तरफ 120 रुपये देने होंगे. मेरठ से भोजपुर तक एक तरफ 25 और दोनों तरफ 40 रुपये टोल लगेगा.

अब बात बड़े वाहनों की करें तो लाइट कमर्शियल वाहन और मिनी बस के लिए दिल्ली से मेरठ तक एक तरफ का टोल 285 रुपये और वापसी पर 425 रुपये तय किया गया है. बस और ट्रक के लिए एक तरफ का टोल करीब 595 रुपये और रिटर्न पर 890 रुपये देना होगा. तीन एक्सल वाहनों के लिए एक तरफ 845 और वापसी पर 970 रुपये टोल लगेगा. चार से छह एक्सल भारी वाहनों को मेरठ से दिल्ली तक एक तरफ 930 रुपये और रिटर्न पर 1395 रुपये चुकाने होंगे. वहीं सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए एक तरफ 1130 और वापसी पर 1700 रुपये टोल निर्धारित किया गया है.

वहीं एनएच-9 पर भी टोल दरों में बदलाव किया गया है. यहां कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का टोल 180 रुपये रहेगा. लाइट कमर्शियल वाहन और मिनी बस के लिए 290 रुपये, बस और ट्रक के लिए 605 रुपये (रिटर्न 905 रुपये), तीन एक्सल वाहनों नके लिए 660 रुपये (रिटर्न 985 रुपये) और भारी मशीनरी के लिए 945 रुपये (रिटर्न 1420 रुपये) तय किए गए हैं। एक अप्रैल से टोल में 05 रुपये की वृद्धि कर दी जायेगी.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *