गाजियाबाद में मिलते हैं गजब के दही भल्ले, खाने के लिए लगती है लंबी लाइन, 70 रुपये में मिलता है जबरदस्त टेस्ट

Last Updated:

गर्मी के मौसम में गाजियाबाद के राजनगर स्थित आरडीसी की यह छोटी दुकान लोगों का मन मोह रही है. 22 सालों से यहां के दही भल्ले, गुजिया पापड़ी और गरमा-गरम टिक्की खास पहचान रखते हैं. मूंग की दाल से बने मुलायम भल्ले ठंडी दही और घर में पिसे देसी मसालों के साथ परोसे जाते हैं. खजूर की सोंठ और ताजगी का स्वाद इसे और भी लाजवाब बनाता है। एक प्लेट दही भल्ले सिर्फ 70 रुपये में उपलब्ध है.

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की खानपान की पसंद भी बदलने लगती है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच हर कोई ऐसी चीजों की तलाश करता है, जो शरीर को ठंडक दे और स्वाद में भी लाजवाब हो. ऐसे में गाजियाबाद के राजनगर स्थित आरडीसी की एक छोटी सी दुकान लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहां ठंडी दही के साथ परोसे जाने वाले स्वादिष्ट दही भल्ले लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

करीब 22 सालों से यह दुकान अपने अनोखे स्वाद और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जानी जाती है. यहां मिलने वाले दही भल्ले, गुजिया पापड़ी और गरमा-गरम कुरकुरी टिक्की का स्वाद इतना खास है कि सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां इन व्यंजनों का आनंद लेने पहुंचते हैं. गर्मी के मौसम में तो यहां लोगों की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

दुकान संचालक डालचंद बताते हैं कि उन्होंने इस काम की शुरुआत केवल दही भल्ले से की थी. शुरुआत में दुकान छोटी थी और सीमित ग्राहक ही आते थे, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को स्वाद पसंद आने लगा वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई. ग्राहकों की मांग को देखते हुए उन्होंने गुजिया पापड़ी और टिक्की भी मेन्यू में शामिल की, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया. आज यह दुकान इलाके की पहचान बन चुकी है.

यहां के दही भल्लों की खासियत उनकी सादगी और शुद्धता में छिपी है. मूंग की दाल से बनाए जाने वाले भल्ले बेहद मुलायम होते हैं, जिन्हें ठंडी और ताजी दही के साथ परोसा जाता है. ऊपर से डाले जाने वाले देसी मसाले इस स्वाद को और भी खास बना देते हैं. खास बात यह है कि यहां इस्तेमाल होने वाले मसाले घर पर ही पीसे जाते हैं, जिससे स्वाद में एक अलग ही ताजगी और खुशबू आती है. इसके अलावा खजूर की सोंठ भी यहां की खास पहचान है, जो दही भल्लों के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. अगर कीमत की बात करें तो यहां दही भल्ले की एक प्लेट मात्र 70 रुपये में मिल जाती है, जो स्वाद और क्वालिटी के हिसाब से काफी किफायती मानी जाती है. यही वजह है कि हर वर्ग के लोग यहां आकर अपने पसंदीदा व्यंजन का आनंद लेते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *