Last Updated:
यह है वो स्मार्ट हेलमेट है जिससे मजदूरों को जोखिम भरे काम करते वक्त भी पूरी तरह सुरक्षा मिलती है. इस स्मार्ट हेलमेट में हाई-क्वालिटी कैमरा, गैस सेंसर, फॉल डिटेक्शन सिस्टम, लाइव कम्युनिकेशन की सुविधा और SOS अलर्ट फीचर तक है. इन फीचर्स की वजह से एक मजदूर चाहे कितना भी जोखिम भरा काम कर रहा हो तब भी सुरक्षित रहता है.
दिल्ली: इस वक्त हर कोई स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट वॉच और कई तरह के AI से लैस स्मार्ट चीजों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे अब हर किसी को अपने दिनचर्या के काम तेजी से और आराम से करने में आसानी हो रही है. हालांकि, जिन कामों में भी स्मार्ट इक्विपमेंटस और AI से लैस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है वह सब काम एक नियंत्रित वातावरण में किए जाने वाले काम हैं. लेकिन अब भारत की एक प्रॉक्सजी नाम की कंपनी ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी और AI की मदद से एक ऐसी चीज भी बना ली है जो कि कंस्ट्रक्शन साइट और माइनिंग साइट में काम कर रहे मजदूरों के काम को आसान भी करेगी और उनकी सुरक्षा का ध्यान भी रखेगी.
दरअसल, यह चीज एक स्मार्ट हेलमेट है, जिसे AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बनाया गया है. आइए आपको आगे बताते हैं कि क्या है यह स्मार्ट हेलमेट और कैसे करता है यह काम. प्रॉक्सजी के फाउंडर पुलकित आहूजा ने जब हमसे इस स्मार्ट हेलमेट के बारे में बात की तो उन्होंने हमें बताया कि इस स्मार्ट हेलमेट में हाई-क्वालिटी कैमरा लगा हुआ है. यदि काम करने वाले मजदूर के साथ कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होती है तो वह उस घटना की सही स्थिति की वीडियो रेस्क्यू टीम तक पहुंचा देता है.
हेलमेट में कैमरा, गैस सेंसर जैसे कई फिचर्स
उन्होंने आगे यह भी बताया कि इसके अलावा इस स्मार्ट हेलमेट में गैस सेंसर भी लगे हुए हैं. यदि कोई मजदूर किसी माइनिंग साइट पर काम कर रहा है या फिर किसी केमिकल इंडस्ट्री में काम कर रहा है तो किसी भी गैस की जहरीली लीकेज होने पर उसे पता चल जाएगा और एक अलर्ट जारी हो जाएगा. वहीं इसके बाद पुलकित ने यह भी बताया की इस स्मार्ट हेलमेट में एक फॉल डिटेक्शन सिस्टम भी लगाया गया है.
यदि कोई मजदूर ऊंचाई से गिरता है या अचानक बेहोश हो जाता है, तो यह सिस्टम तुरंत इसकी पहचान कर लेता है और रेस्क्यू टीम को सूचना भेजता है. उनका यह भी कहना था की इस स्मार्ट हेलमेट में लाइव कम्युनिकेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे कर्मचारी सीधे अपने सुपरवाइजर या कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. वहीं SOS अलर्ट फीचर आपातकालीन स्थिति में एक बटन दबाते ही मदद की गुहार भेज देता है. पुलकित का कहना था कि ये सब फीचर्स उन कंपनी उस स्मार्ट AI हेलमेट में इसलिए रखे हैं ताकि किसी भी मजदूर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
कई कंपनियां अपना रही हैं यह हेलमेट
पुलकित ने हमें यह भी बताया कि इस वक्त कई बड़ी नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियां अपने मजदूरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह स्मार्ट हेलमेट उपलब्ध करवा रही हैं जिससे सुरक्षा भी हो रही है और उनके काम में भी तेजी भी आ रही है. काम में तेजी आने वाली बात को और भी विस्तार से बताते हुए पुलकित का कहना था कि इस स्मार्ट हेलमेट की वजह से जहां कोई भी मजदूर किसी भी जगह पर इस हेलमेट की मदद से अपनी टीम से बात करके किसी भी मुश्किल का समाधान ढूंढ सकता है.
वहीं कंपनियों में बैठी हुई टीम इस हेलमेट की मदद से काम का निरीक्षण भी करती रहती हैं. जिसकी वजह से काम में तेजी भी आती है और काम करने वाले मजदूर प्रोटोकॉल का ध्यान रख रहे हैं वह इसका ध्यान भी रखती है. अंत में पुलकित ने यह भी कहा कि जिस तरह से यह प्रॉक्सजी का स्मार्ट हेलमेट इंडस्ट्री में सेफ्टी इकोसिस्टम बड़ा रहा है. उससे यह साबित होता है कि टेक्नोलॉजी की मदद से हम जोखिम भरे कामों में भी मानव जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
