Public Opinion:मॉडल टाउन की जनता बोली- अब तो खिचड़ी पक गई है, सीएम योगी जैसा चाहते हैं दिल्ली में काम

Last Updated:

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की 70 विधान सभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा. ऐसे में दिल्ली के हॉट सीटों में शुमार मॉडल टाउन की जनता बोली रेवड़ी का विरोध करने वाले अब रेवड़ी ही बांट रहे हैं. किसी ने कहा कि वह यूपी के सीएम योगी की तरह दिल्ली का सीएम चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. 5 फरवरी को दिल्ली में 70 सीटों पर विधानसभा का मतदान होने जा रहा है. इसमें से सबसे महत्वपूर्ण सीट मॉडल टाउन है. जो कि दिल्ली के पास इलाकों में से एक है. यहां के विधायक आम आदमी पार्टी से अखिलेश पति त्रिपाठी हैं. यहां का मुबाबला बहुत ही रोचक है. इस बीच लोकल 18 की टीम मॉडल टाउन के जनता के बीच पहुंची. ऐसे में यहां की जनता ने क्या कहा आइए जानते हैं.

रेवड़ी पर बोला रिक्शा चालक

मॉडल टाउन इलाके के पप्पू रावत पेशे से एक रिक्शा चालक हैं. लोकल 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो खिचड़ी पक चुकी है. जो कल को रेवड़िया बोल रहे थे. वह आज खुद ही रेवड़ी बांट रहें हैं. अब सरकार किसकी बनेगी वह तो भगवान ही जाने. उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी के काम से बहुत खुश हैं.

आप ने यहां हर क्षेत्र में काम किया है फिर वह चाहे शिक्षा हो, स्वस्थ हो या फिर तीर्थ यात्रा हो. उन्होंने हर क्षेत्र में काम किया है. हम चाहते हैं कि इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी.

योगी की तरह चाहते हैं काम

वहीं, मौजूद बीजेपी समर्थक रामपाल ने बताया कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है. उसका हर एक काम अच्छा है. सड़क हो या पानी सभी अच्छा है. बीजेपी हर एक काम अच्छा करती है. मौजूदा सरकार की निंदा करते हुए रामपाल कहते हैं कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नहीं किया है. इस बार भी बीजेपी को ही सपोर्ट करेंगे. वह योगी की तरह दिल्ली में भी काम चाहते हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *