RG Kar Hospital murder case: ममता बनर्जी आखिर सड़क पर आज क्यों उतर रहीं, सरकार उन्हीं की, फिर उनकी मांग क्या है?

होमताजा खबरwest-bengal

RG Kar Hospital murder case: ममता बनर्जी आखिर सड़क पर आज क्यों उतर रहीं, सरकार उन्हीं की, फिर उनकी मांग क्या है?

Last Updated:

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कांड पर ममता बनर्जी आज सड़क पर उतरने वाली हैं. बंगाल में उन्हीं की सरकार होते हुए आखिर उन्हें प्रदर्शन क्यों करना पड़ रहा है?

ममता बनर्जी आज शाम चार बजे प्रदर्शन को लीड करेंगी.

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या हो गई. सीबीआई अब इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुट गई है. डॉक्टर बिटिया के लिए इंसाफ की मांग को लेकर देशभर के डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं. एक ओर जहां देशव्यापी हड़ताल है तो दूसरी ओर बंगाल बंद है. इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज सड़क पर उतरने वाली हैं. ममता बनर्जी आज यानी शुक्रवार शाम चार बजे कोलकाता की सड़कों पर उतरेंगी और मार्च का नेतृत्व करेंगी. अब सवाल है कि जब पश्चिम बंगाल में सरकार ही उन्हीं की है तो फिर वह किस बात के लिए कोलकाता की सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने जा रही हैं?

दरअसल, ममता बनर्जी आरजी कर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ मामले में साजिश का आरोप लगा रही हैं. टीएमसी ने लेफ्ट और बीजेपी पर एक साथ आरोप लगाया है. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने टीएमसी को ‘वाम-राम’ साजिश के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आदेश दिया है. ममता बनर्जी ने कहा था कि आरजी कर अस्‍पताल में जो कुछ हुआ वह ‘वाम और राम’ का कारनामा है. टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि आरजी कर हॉस्पिटल यानी कोकाता कांड को लेकर जिस तरह से लेफ्ट और भाजपा ने सोशल मीडिया पर घिनौनी राजनीति शुरू की है, उसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है.

अब सवाल है कि क्या बात इतनी भर सी है. ममता के सड़क पर उतरने की और भी वजह है. सीबीआई से पहले कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस की जांच ममता बनर्जी की पुलिस कर रही थी. मगर हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह केस सीबीआई के हाथ में चला गया. अब ममता बनर्जी के पास फ्रंटफूट से खेलने का पूरा मौका है. यही वजह है कि अब कोलकाता कांड पर सीबीआई से तुरंत जांच की मांग कर रही हैं. टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बताया है कि आखिर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे रेप-हत्या पीड़िता के लिए सड़क पर क्यों उतर रही हैं.

डेरेक ओब्रायन के मुताबिक, ममता बनर्जी न्याय की मांग को लेकर राज्य में रैली करेंगी. ममता बनर्जी की मांग है कि सीबीआई टीएमसी सरकार को रोजाना जांच की जानकारी दे. ममता बनर्जी चाहती हैं कि सीबीआई 17 अगस्त तक इस कांड की जांच पूरी कर ले. बता दें कि ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस को भी यही डेडलाइन दी थी. ममता बनर्जी ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के कातिल के लिए मौत की सजा की मांग कर रही हैं. यहां बताना दिलचस्प है कि ममता ऐसे वक्त में सड़क पर उतरेंगी, जब उनके इस्तीफे की मांग हो रही है और टीएमसी बैकफुट पर दिख रही है.

डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन न्याय तभी होगा जब सीबीआई सभी दोषियों को पकड़ेगी और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजेगी. मामला सीबीआई को सौंपने का मतलब ये नहीं कि इसे दबा दिया जाए. जरूरत इस बात की है कि जल्द से जल्द न्याय हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. इस बर्बरता को अंजाम देने वालों में से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए.’ बता दें कि आधी रात के आसपास प्रदर्शनकारियों के रूप में लगभग 40 लोगों का एक समूह आरजी कर अस्पताल में घुसा था, आपातकालीन विभाग, नर्सिंग स्टेशन और दवा की दुकान में तोड़फोड़ की थी और सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया. अस्पताल में जूनियर चिकित्सक नौ अगस्त से प्रदर्शन कर रहे थे.

About the Author

Shankar Pandit

पत्रकारिता में 8 साल से अधिक का अनुभव. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले लाइव हिन्दुस्तान, एनडीटीवी, इंडिया न्यूज और स्कूपव्हूप में काम किया. वर्तमान में hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. राजनीति, अंत…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *