Public Opinion: टूटी सड़क और सीवरेज से बेहाल गांधी नगर की जनता बोली- खरीद कर पीते हैं पानी, गंदगी का है अंबार

Last Updated:

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को 70 सीटों पर होगा. ऐसे में चुनाव से पहले ही गांधी नगर में हलचल देखने को मिल रही है. यहां जनता के कई मुद्दे हैं. ऐसे में आइये जानते हैं गांधी नगर के लोगों ने क्या-क्या कहा.

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव को लेकर लगातार चुनावी माहौल बनता जा रहा है. वहीं, लोकल 18 की टीम ने इस बार विधानसभा सीट गांधी नगर में जाकर लोगों से बाचतीत की. साथ ही वहां के मुद्दों के बारे में पूछा. दिल्ली के इस इलाके के लोगों ने क्या-क्या अपने मुद्दे बताए, जिन पर वह वोट डालेंगे. जानें इस रिपोर्ट में लोगों ने क्या-क्या बताया?

खरीदकर पीना पड़ता है पानी

विजय कुमार जैन गांधीनगर में कई सालों से रह रहे हैं. उनका कहना था कि गांधीनगर विधानसभा की सबसे बड़ी परेशानी पीने का पानी है. उनका कहना था कि वह पीने का पानी यहां पर खरीद कर पीते हैं. क्योंकि यहां पर काफी ज्यादा खराब पानी नलों से आता है.

सीवरेज है सबसे बड़ा मुद्दा

वहीं, अरशद कई सालों से गांधीनगर में एक व्यापारी की तौर पर काम कर रहे हैं. उनका कहना था कि इस विधानसभा सीट में सबसे बड़ी मुश्किल यहां की सीवरेज है. उनका कहना था कि अगर कभी आप यहां पर सुबह के समय नाली का सारा गंदा पानी सड़कों पर आता हुआ दिख जाएगा. वहीं, उनका कहना था कि बारिशों में यह हालत बद से बतर हो जाती है. इसलिए इस बार का मुद्दा यही रहेगा कि जो यहां के सीवरेज सही कराएगा. वह उसी को वोट देंगे.

यहां की सड़के हैं मुख्य मुद्दा

गांधीनगर इलाके के रहने वाले पटवारी लाल एक वरिष्ठ नागरिक हैं. उनका कहना था कि गांधीनगर की सड़कों का काफी ज्यादा बुरा हाल है. इस बार वह वोट इन्हीं सड़क के मुद्दे पर ही देंगे. उन्होंने बताया कि यहां पर सीधी लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *