आज का मौसम: अप्रैल की शुरुआत गर्मी के साथ… दिल्ली -NCR में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर जारी, 3-4 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट

होमताजा खबरDelhi

अप्रैल की शुरुआत गर्मी के साथ…दिल्ली -NCR में 3-4 को आंधी-बारिश का अलर्ट

Last Updated:

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में 1-2 अप्रैल को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि 3-4 अप्रैल को बारिश और आंधी का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल तक उत्तर भारत में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में एक के बाद एक आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम पल-पल करवट ले रहा है. कभी बारिश हो रही है तो कभी धूप निकल रही है. कभी हवाएं चल रही हैं तो कभी बादल छा जा रहे हैं. मौसम में बदलाव का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. अभी लगभग 4 अप्रैल तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा. ऐसे में दिल्ली एनसीआर के लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

बात करें बीते 24 घंटे के दौरान की तो दिल्ली एनसीआर का मौसम बेहद सुहावना और ठंडा रहा है. दिन भर बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. ऐसे में क्या अप्रैल की शुरुआत भी सुहावने मौसम के साथ होगी या चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का प्रकोप दिल्ली एनसीआर में टूट पड़ेगा. हालांकि इसका भी पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी कर दिया है.

दिल्ली एनसीआर में आईएमडी का अलर्ट

आज 1 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में तेज धूप रह सकती है. मौसम दिनभर साफ रहेगा. हालांकि बादल बीच-बीच में आते जाते रहेंगे. मौसम में आज कोई और बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. ना ही कोई बारिश या आंधी का पूर्वानुमान है.

• भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो  1-2 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान अचानक बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा, लेकिन 1-2 अप्रैल के बाद मौसम फिर से करवट लेगा.

हालांकि 3-4 अप्रैल को एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के बाकी हिस्सों में देखने को मिलेगी. यह जानकारी भी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई है.

3-4 अप्रैल को जो बारिश होगी. उसके बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 1-2 अप्रैल को और 3-4 की बारिश के बाद गिरकर तापमान एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है.

शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  33/22 83
नोएडा  33/22 82
गाजियाबाद 32/21 104
गुड़गांव  32/21 64
ग्रेटर नोएडा  33/21 78
फरीदाबाद 33/21 75

नोट- ( ये आंकड़े बुधवार के हैं )

जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब पहाड़ी क्षेत्रों की ओर सक्रिय रहेंगे. इनके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बन रही है. उत्तर से दक्षिण तक एक निम्न दबाव की रेखा विकसित हो सकती है, जिसका असर मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक देखने को मिलेगा. पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बहुत ज्यादा नहीं रहेंगी. हालांकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है. ये बारिश जहां एक ओर हीट वेव से राहत दिलाएगी. वहीं, दूसरी ओर फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. ऐसा अनुमान है कि 10 अप्रैल तक अलग-अलग राज्यों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *