पीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस

होमताजा खबरDelhi

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, नोटिस जारी

Last Updated:

जंतर-मंतर प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर आपत्तिजनक कंटेंट हटवाया गया है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे पोस्ट की पहचान कर रही है.

जंतर-मंतर प्रदर्शन और दिल्ली हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री से जुड़े आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. (एआई इमेज)

PM Social Media Post: दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और भद्दे कमेंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए थे.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए हैं. इसके बाद कई आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स हटवा दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन और हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों और भद्दी टिप्पणियों वाले कई पोस्ट वायरल हुए थे.

इन पोस्टों की लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया जारी है. दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर बनाए हुए है. टीम ऐसे सभी पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स को चिन्हित कर रही है जिनमें आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान होने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तुरंत नोटिस भेजा जा रहा है और कंटेंट हटाने के लिए कहा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और नियमों के खिलाफ सामग्री पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *