5 छक्के लगाकर आईपीएल डेब्यू पर अकेले पलट दी हारी बाजी, कौन हैं 22 साल के कूपर कॉनॉली

होमखेलक्रिकेट

आईपीएल डेब्यू पर अकेले पलट दी हारी बाजी, कौन हैं 22 साल के कूपर कॉनॉली

Last Updated:

पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारी बाजी जिताने वाले 22 साल के कूपर कॉनॉली ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया. आईपीएल 2026 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने कॉनॉली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. प्रियंश आर्य का विकेट गिरने के बाद कॉनॉली ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत तक पहुंचाया.

कूपर कॉनॉली ने आईपीएल डेब्यू पर पंजाब किंग्स के लिए खेली मैच जिताऊ पारी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू कर रहे कूपर कॉनॉली अपने पहले मुकाबले को कभी ना भूलने वाला बना दिया. उन्होंने अपने पंजाब किंग्स के लिए यादगार पारी खेली. टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से जीत दिलाई. आईपीएल 2026 के चौथे मैच में 22 साल के कॉनॉली ने नाबाद 72 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के जड़े.

आईपीएल 2026 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने कॉनॉली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. अपने पहले ही आईपीएल मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. प्रियंश आर्य का विकेट गिरने के बाद कॉनॉली ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत तक पहुंचाया. शॉन मार्श को अपना आदर्श मानने वाले कॉनॉली ने रन चेज के 16वें ओवर की पहली गेंद पर कागिसो रबाडा को चौका मारकर 34 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. 20वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को चौका लगाकर पंजाब को जीत दिलाई.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *