Last Updated:
Delhi Meerut Expressway NH9 New Toll Rates : यूपी में सफर अब और महंगा हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और NH9 समेत कई प्रमुख मार्गों पर टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें लागू होने के बाद रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर निजी वाहन चालकों के साथ-साथ कमर्शियल वाहनों पर भी पड़ेगा, जिससे ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने और आम चीजों की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है. इसके अलावा FASTag भी महंगा हो गया है. कुल मिलाकर इस फैसले से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है.
यूपी में टोल टैक्स रेट बढ़ा दिए गए हैं. (Photo AI)
गाजियाबाद : यूपी में अब सफर पहले से महंगा हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका असर खास तौर पर दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे और NH-9 पर सफर करने वालों पर पड़ेगा. नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं. नई टोल दरों में बढ़ोतरी भले ही 5 रुपये से शुरू हो रही है, लेकिन लगातार सफर करने वालों के लिए यह जेब पर बड़ा असर डाल सकती है. खासकर दिल्ली–मेरठ रूट पर रोजाना यात्रा करने वालों के लिए मासिक खर्च काफी बढ़ जाएगा. आइये जानते हैं डिटेल इस बारे में…
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे: क्या बदला?
मेरठ से दिल्ली जाने वाले निजी वाहनों कार, जीप, वैन के लिए जो पहले टोल 170 रुपये था अब वह बढ़कर 175 रुपये हो गया है. 24 घंटे में वापसी पर 255 से 265 रुपये लगेंगे और मासिक पास भी 5,840 रुपये का हो गया है. यानी हर ट्रिप पर 5–10 रुपये ज्यादा देने होंगे.
अलग-अलग एंट्री/एग्जिट पर भी नई दरें तय की गई है. मेरठ से एक्सप्रेसवे के अलग-अलग पॉइंट तक टोल तय किए गए हैं… यानी छोटी दूरी पर भी टोल बढ़ा है.
मेरठ-इंदिरापुरम: ₹120 (वन-वे), ₹180 (रिटर्न)
मेरठ-डूंडाहेड़ा: ₹95 (वन-वे), ₹140 (रिटर्न)
मेरठ-डासना: ₹80 (वन-वे), ₹120 (रिटर्न)
मेरठ-रसूलपुर: ₹60 (वन-वे), ₹85 (रिटर्न)
मेरठ-भोजपुर: ₹25 (वन-वे), ₹40 (रिटर्न)
कमर्शियल वाहनों पर ज्यादा असर होगा. व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों पर 10 से 45 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. भारी वाहनों के लिए यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा है. देखें इनकी रेट लिस्ट..
हल्के कमर्शियल वाहन/मिनी बस: ₹285 (वन-वे), ₹425 (रिटर्न)
बस/ट्रक (2 एक्सल): ₹595 (वन-वे), ₹890 (रिटर्न)
3 एक्सल वाहन: ₹645 (वन-वे), ₹970 (रिटर्न)
4-6 एक्सल: ₹930 (वन-वे), ₹1395 (रिटर्न)
7 एक्सल (ओवरसाइज): ₹1130 (वन-वे), ₹1700 (रिटर्न)
NH-9 पर टोल बढ़ा दिया गया है. यहां पर भी नई दरें लागू हो गई हैं.
- कार/जीप: ₹180 (वन-वे), ₹265 (रिटर्न)
- मासिक पास: ₹5,940
- हल्के कमर्शियल वाहन: ₹290 (वन-वे), ₹430 (रिटर्न)
- बस/ट्रक: ₹605 (वन-वे), ₹905 (रिटर्न)
- और तो और FASTag भी महंगा हो गया है. FASTag अब ₹3000 से बढ़कर ₹3075 का हो गया है.
आम आदमी पर कितना असर?
- रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों का खर्च बढ़ेगा.
- कमर्शियल वाहनों के महंगे होने से ट्रांसपोर्ट और सामान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.
- छोटी दूरी पर भी अब ज्यादा टोल देना होगा.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
