दिल्ली के मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल

Last Updated:

दिल्ली के मेयर डॉ. राजा इकबाल सिंह को खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ईमेल के जरिए बम से मारने की धमकी दी है. इसके बाद दिल्ली पुलिस सतर्क हो गई है. इकबाल सिंह ने पुलिस के इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

दिल्ली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

दिल्ली के मेयर डॉ. राजा इकबाल सिंह को बुधवार को गंभीर बम धमकी मिली है. मेयर ऑफिस के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त ईमेल में कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी ने मेयर को बम से उड़ाने की धमकी दी है. ईमेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि मेयर राजा इकबाल सिंह को बम से उड़ाया जाएगा. धमकी वाले संदेश में समय का जिक्र भी है. इसमें ठीक 2:11 बजे पर बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सिक्योरिटी एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गई हैं.

मेयर ऑफिस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया है. पुलिस ने ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और इसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है. हालांकि समय बीत गया है और यह धमकी होक्स साबित हुई है. सुरक्षा एजेंसियां ने इसे बेहद गंभीरता से लिया हैं. मेयर डॉ. राजा इकबाल सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है.

दिल्ली में पहले भी कई बार बम धमकियां

यह धमकी दिल्ली में हाल के महीनों में बम धमकियों की एक श्रृंखला का हिस्सा लग रही है. फरवरी 2026 में दिल्ली की 9 से ज्यादा स्कूलों को खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थीं. उन ईमेल्स में दिल्ली बनेगा खालिस्तान, स्कूलों में 1:11 बजे धमाका और संसद पर हमले की चेतावनी दी गई थी. जनवरी और मार्च 2026 में भी दिल्ली विधानसभा, स्पीकर के ऑफिस और कई सरकारी संस्थानों को ऐसी ही खालिस्तानी धमकियां मिल चुकी हैं. पुलिस ने इनमें से अधिकांश को होक्स करार दिया, लेकिन हर बार बड़े पैमाने पर सुरक्षा तैनाती और जांच करनी पड़ी.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *