खंभों पर लगेंगे सोलर डस्ट ट्रैप, बिना फिल्टर के धुआं सोखेगी मशीन, दिल्ली में प्रदूषण का काल बनेंगे 33 नए इनोवेशन

होमताजा खबरDelhi

प्रदूषण का काल: खंभों पर लगेंगे सोलर डस्ट ट्रैप, बिना फिल्टर धुआं सोखेगी मशीन

Last Updated:

दिल्ली सरकार का इनोवेशन चैलेंज दूसरे चरण में, लगभग 33 एंटी पॉल्यूशन प्रोटोटाइप का मई से तीन महीने तक ट्रायल चलेगा. इसका लक्ष्य वायु प्रदूषण में कमी लाना है. दिल्ली सरकार के ‘इनोवेशन चैलेंज’ के तहत वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान खोजने के लिए चुने गए लगभग 33 प्रोटोटाइप अब ट्रायल के दूसरे चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं.

ख़बरें फटाफट

आईआईटी दिल्ली के शानदार इनोवेशन से वायु प्रदूषण खत्म होगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का हल खोजने के लिए दिल्ली सरकार की ‘इनोवेशन चैलेंज’ प्रतिस्पर्धा के तहत चयनित लगभग 33 समाधानों का अब दूसरे चरण का परीक्षण होने वाला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इनमें खंभों पर लगने वाले सौर ऊर्जा से संचालित ‘डस्ट ट्रैप’, बिना फिल्टर के धुआं और धूल को पकड़ने वाले ‘कार्बन-कैप्चर’ उपकरण, ‘इलेक्ट्रोस्टैटिक मिस्ट स्प्रेयर’, ‘स्मार्ट डस्ट-सप्रेशन’ और ‘मॉनिटरिंग सिस्टम मॉडल’, तथा वाहनों में लगाए जाने वाले एयर प्यूरीफायर शामिल हैं, जो कारों के उत्सर्जन की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेंगे.

बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों में से इन इनोवेशन को चुना गया था और इन्हें इस साल जनवरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- दिल्ली में एक प्रदर्शनी के दौरान प्रदर्शित किया गया था. दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य शहर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यावहारिक समाधान खोजना है.

एक अधिकारी ने कहा, “इनोवेशन चैलेंज अब दूसरे चरण में प्रवेश करने वाला है, जहां परीक्षण शुरू होंगे और सरकार इसके लिए आवश्यक सभी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगी.” अधिकारी ने बताया कि परीक्षण मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और अगले तीन महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा.

दिल्ली सरकार के ‘इनोवेशन चैलेंज’ के तहत वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान खोजने के लिए चुने गए लगभग 33 प्रोटोटाइप अब ट्रायल के दूसरे चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं. इनमें सौर-ऊर्जा से चलने वाले पोल पर लगे डस्ट ट्रैप, बिना फिल्टर वाले धुएं और धूल को सोखने वाले कार्बन-कैप्चरिंग डिवाइस, इलेक्ट्रोस्टैटिक मिस्ट स्प्रेयर, स्मार्ट तरीके से धूल को दबाने और निगरानी करने वाले सिस्टम के मॉडल, और कारों से निकलने वाले धुएं की गुणवत्ता सुधारने के लिए गाड़ियों पर लगाए जाने वाले एयर प्यूरीफायर शामिल हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *