सोलर ड्रायर से बची फसल बनेगी महंगा प्रोडक्ट, 20 रुपये का टमाटर बनेगा 280 रुपये का माल, किसानों की बढ़ेगी कमाई

होमफोटोकृषि

सोलर ड्रायर से बची फसल बनेगी महंगा प्रोडक्ट, किसानों की बढ़ेगी कमाई

Last Updated:

Solar Dryer: देश के किसानों को मालामाल करने के लिए यूं तो भारतीय कृषि अनुसंधान समेत देश की सरकार रोज कोई ना कोई नए कदम उठा रही है. ऐसे में सोलर का इस्तेमाल करके भी किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि जब किसानों की फसल बड़ी संख्या में बिकने के बाद भी बच जाती है. ऐसे में किसान उस फसल को या तो फेंक देते हैं या फिर सस्ते दामों पर बेच देते हैं, जिससे उनका नुकसान हो जाता है.

अब किसानों को ऐसा करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. किसान एक छोटे से तरीकों को अपनाकर अपनी बची हुई फसल से तमाम ऐसे महंगे प्रोडक्ट बना सकते हैं, जिनकी कीमत उन्हें काफी अच्छी मार्केट में मिल जाएगी. उनकी डिमांड भी बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल से लेकर ड्राई फ्रूट्स की दुकानों तक होती है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ऑर्गेनिक एक्सपो में रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग की ओर से आई हुई निधि पाठक ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी. आइये जानते हैं इसके बारे में.

एक्सपर्ट निधि पाठक ने बताया कि सोलर ड्रायर को लेकर के किसान अपनी बची हुई फसल को उसमें छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर रख सकते हैं. सोलर ड्रायर में जब यह फसल सूखकर प्रोडक्ट बन जाएगी. उसके बाद इसे अच्छी पैकेजिंग में पैक करके किसी भी मार्केट में बेचा जा सकता है. उन्होंने बताया कि रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग भी इसमें किसानों की मदद कर रहा है. किसानों को ऐसे प्रोडक्ट बेचने के लिए बने मार्केट के बारे में भी बता रहा है.

उन्होंने बताया कि इसमें करना कुछ नहीं है. किसी भी देश का किसान सोलर ड्रायर के जरिए आम, आलू, टमाटर या किसी भी चीज को सुखाकर अचार बना सकता है या ड्राई फ्रूट्स बना सकता है. फिर इसको किसी भी पैकेट में बंद करके आसानी से बेच सकता है. यूं तो टमाटर मार्केट में अभी 20 से 30 रुपए किलो है, लेकिन जब इसी टमाटर को सुखाकर इसका प्रोडक्ट बनाया जाता है तो उसकी कीमत 280 रुपए हो जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जो सीधे किसानों की जेब में जाएगा और हर महीने ऐसे प्रोडक्ट बनाकर किसान 10,000 रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. ऐसे में किसान एक साल में लाखों की कमाई कर सकते हैं. निधि पाठक ने बताया कि जब सोलर ड्रायर में किसी भी फसल को सुखाकर उसका प्रोडक्ट बनाया जाता है तो उसका न्यूट्रिशन बढ़ जाता है. उसका स्वाद भी दोगुना हो जाता है. किसान इसे आसानी से खरीद सकते हैं. क्योंकि इसके ऊपर 35% सब्सिडी भी है. इसके जरिए जो भी प्रोडक्ट को बनाएंगे.

इसकी कीमत अच्छी मार्केट में मिल जाएगी, जिस वजह से एक साल में ही उनका पूरा पैसा भी रिकवर हो जाएगा. ड्रायर सोलर के बारे में किसान बहुत कम जानते हैं. जबकि इसका इस्तेमाल करके वह कई नए प्रोडक्ट बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसकी ट्रेनिंग भी वह ले सकते हैं या जहां से खरीदेंगे. वहां से इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *