Last Updated:
Jantar-Mantar Protest: सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर 20 जुलाई 2026 को संसद चलो मार्च का आह्वान किया गया था. बड़ी तादाद में जब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ने लगे तो आरोप है कि RAF की तरफ से उनपर पैलेट गन से फायर किया गया था. हालांकि, केंद्र और दिल्ली पुलिस की ओर से इसका खंडन किया गया है.
प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर पैलेट गन से फायर करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. (फोटो: पीटीआई)
Jantar-Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी की अगुआई में जब छात्र और युवा जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तो उस दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था या नहीं? इस सवाल ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है. आरोप है कि 20 जुलाई 2026 को ‘संसद चलो’ प्रोटेस्ट के दौरान RAF की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि, केंद्र और दिल्ली पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है, लेकिन एक प्रदर्शनकारी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद इस विवाद ने फिर से जोर पकड़ लिया है. जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाले इस प्रदर्शनकारी के शरीर से मेटलिक फॉरेन बॉडीज (धातु का बाहरी वस्तु) या सामान्य शब्दों में कहें तो छर्रे निकले हैं. डॉक्टरों ने सर्जरी में इन छर्रों को निकाला है.
