Last Updated:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी तक वायरल हो रही है. अब कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शादी के दौरान हुए कई रस्मों की झलक देखने को मिल रही है. एक रस्म के दौरान विजय की मां रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाते हुए नजर आ रही हैं.
रश्मिका मंदाना को खानदानी कंगन देते हुए विजय देवरकोंडा की मां. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने लंबे समय की डेटिंग के बाद 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की. इस पावर कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की. हल्दी, संगीत और पेली कोडुकु-कुतुरु जैसे प्री-वेडिंग फंक्शंस 24 फरवरी को उदयपुर में शुरू किए. अब उनकी शादी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस खुशी से झूम रहे हैं. विजय-रश्मिका की शादी की शामिल हुईं शिल्पा वेनेपाली ने अनदेखी तस्वीरें का क्लिप शेयर की है. इन तस्वीरों में अनदेख पल हैं
शिल्पा ने पोस्ट शेयर करी हैं, उसमें रश्मिका मंदाना की पेली कुतुरु सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां थीं. रश्मिका ब्राउन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं और उनकी मुस्कान सबका दिल जीत रही थी. इन तस्वीरों में रश्मिका की विजय की मां माधवी के साथ बॉन्डिंग दिखी. एक फोटो में विजय की मां रश्मिका को मेहंदी सेरेमनी के दौरान खानदानी सोने की चूड़ियां देती नजर आ रही हैं.
View this post on Instagram
