रियान पराग का सेलिब्रेशन क्यों चर्चा में, गुजरात को हराने के बाद मैदान पर ऐसा क्या कर दिया, वीडियो देखिए

होमखेलक्रिकेट

रियान पराग का सेलिब्रेशन क्यों चर्चा में, जीत के बाद मैदान पर ऐसा क्या कर दिया

Last Updated:

Ryan parag celebration : इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सांसे रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की. आखिरी बॉल तक चले मैच में लिए गए फैसले के लिए कप्तान रियान पराग की तारीफ हो रही है. उनका सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद रियान पराग का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में अपने नए फुल टाइम कप्तान के साथ उतरी राजस्थान रॉयल्स ने गजब का खेल दिखाया है. लगातार दो मैच जीतकर टीम अंक तालिका में टॉप पर है. कप्तान रियान पराग ने जिस तरह से गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिर के कुछ ओवर में गेंदबाजी में बदलाव किए उसने मैच पलट दिया. जीत के बाद उनका सेलिब्रेशन वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अग्रेशन तो है लेकिन बेहद संतुलित. इससे पता चलता है कि अब ये खिलाड़ी परिपक्व हो चुका है.

अहमदाबाद में 211 रन का बचाव करते हुए रॉयल्स ने हाथ से निकले मैच को रियान पराग की शानदार कप्तानी के दम पर जीता.  राशिद खान और कगिसो रबाडा ने मैच का रुख बदल दिया. दोनों ने करीब 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और गुजरात टाइटंस को मुकाबले में वापस ला दिया. 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाने थे और रियान ने सूझबूझ से मैच बचा लिया. 19वां ओवर जॉफ्रा आर्चर को दिया और आखिरी 6 गेंद डालने के लिए तुषार देशपांडे पर भरोसा जताया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *