क‍िस मामले में जेल में बंद थे हर‍ियाणा के चर्चित संत रामपाल, अब होंगे र‍िहा, कारावास में कटे 11 साल

Last Updated:

संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत म‍िल गई है. करीब 11 साल जेल में बंद रहे बाबा की बॉन्ड प्रक्रिया के बाद हिसार जेल से रिहाई होगी. संत रामपाल पर मर्डर से लेकर दंगा भड़काने तक के मामले दर्ज हैं.

संत रामपाल को जेल से रि‍हाई, क्‍यों कटे जेल में 11 साल?

Sant Rampal News: हरियाणा के चर्चित बाबा और सतलोक आश्रम प्रमुख संत रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. देशद्रोह के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को कोर्ट ने जमानत दे दी है.

संत रामपाल ने करीब 11 साल, 4 महीने और 20 दिन हिसार जेल में काटे हैं, अब उन्हें रिहा कर दिया जाएगा. फिलहाल हाईकोर्ट का जमानत आदेश संबंधित ट्रायल कोर्ट में पहुंचेगा. वहां बॉन्ड भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश जेल प्रशासन तक आएंगे और फिर रामपाल को रिहा किया जाएगा.

रामपाल को क्यों किया गया था गिरफ्तार? 
खुद को भगवान बताने वाले और हरियाणा में काफी लंबा चौड़ा साम्राज्य रखने वाले संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को बरवाला सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने उन्हें कोर्ट की अवमानना के मामले में पेश होने का आदेश दिया था लेकिन वे पेश नहीं हुए.

इसके बाद जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आश्रम पहुंची, तो संत के आदेश पर समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और दोनों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस टकराव में पांच महिलाओं के साथ ही एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जिससे मामला बेहद संवेदनशील बन गया था. इतना ही नहीं रामपाल पर मर्डर से लेकर दंगा भड़काने के भी मामले दर्ज हैं.

हालांकि बाद में रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल में डाल दिया गया. इस मामले में मिली जमानत के बाद अब अन्य मामलों में कानूनी स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *