Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में लौट रही है भीषण गर्मी, छूटने वाले हैं पसीने, जल्द तापमान पहुंचेगा 38°C के पार

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में 15 मार्च से एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे थे. जिस वजह से आंधी-तूफान के साथ ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही थी. ऐसे में पूरा मार्च बीत गया, लेकिन हीट वेव नहीं चला और अप्रैल का पहला सप्ताह भी काफी ठंडा और सुहावना ही था. जिस वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी का सामना एक प्रतिशत भी नहीं करना पड़ा लेकिन अब दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलेगा. अब मौसम गर्म होने वाला है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूरी तरह से साफ होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. यानी आज से दिल्ली एनसीआर में तापमान चढ़ेगा और हवाएं धीमी गति से चलेंगी. इसके अलावा सुबह से ही तेज और चटक धूप रह सकती है, जिस वजह से अब लोगों के पसीने छूटेंगे. हालांकि लू को लेकर अभी भी कोई भी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.

दिल्ली एनसीआर में आईएमडी का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में आज 9 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह से ही धूप रह सकती है. इसके अलावा हवाएं लगभग 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से चलेंगी. बीच-बीच में बादल आते जाते रहेंगे, लेकिन इसका असर बहुत ज्यादा दिल्ली एनसीआर पर नहीं रहेगा.

दिल्ली एनसीआर में आज अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. कह सकते हैं कि आज से गर्मी दिल्ली एनसीआर में बढ़नी शुरू हो जाएगी.

• भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक और नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 10 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल के बीच के मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया है. इस पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 10 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल के बीच सिर्फ चार दिनों में ही दिन का तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है.

• दिल्ली एनसीआर में अभी रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का पूर्वानुमान है. यानी 14 अप्रैल तक दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी और तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

• 14 अप्रैल के बाद मौसम कैसा रहेगा. इसका पूर्वानुमान अभी भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल अभी मौसम वैज्ञानिक यही मान रहे हैं कि मौसम दिल्ली एनसीआर में अब शुष्क होने जा रहा है. यानी दिल्ली एनसीआर में अब मौसम ड्राई हो जाएगा और धूप तेज रहेगी.

शहरों का तापमान और AQI

शहर  तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली 28/18 126
नोएडा  28/18 127
गाजियाबाद  28/17 140
गुड़गांव  28/17 140
ग्रेटर नोएडा  28/17 154
फरीदाबाद  28/17 152

नोट- ( ये आंंकड़े गुरुवार के हैं )

जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब कमजोर होने लगे हैं. अब इनका असर केवल पहाड़ों तक ही सीमित रहेगा. 9 अप्रैल से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र का मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा. बिहार और झारखंड के पूर्वी जिलों में उत्तरी और तटीय उड़ीसा में और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश होगी. जबकि तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है. अब उत्तर और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेंगे.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *