Last Updated:
Tarari Upchunav: केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आप सभी एकजुटता के साथ एक-एक वोट विशाल प्रशांत को कमल निशान पर दें. आपके एक-एक वोट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदीजी को राजनीतिक ताकत मिलेगी.
भोजपुर. तरारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने तरारी विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क किया. जनसंवाद में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के झूठे वादे को लेकर गाना गाया और बताया कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां की जनता ‘हाय हाय रे तेरा वादा’ गाना गा रही है क्योंकि कांग्रेस की सरकार हर जगह झूठे वादे करके ही आई है अब वहां की जनता उसे भुगत रही है. इसके अलावा बोला कि आज देश को टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं. देश को बांटने वाले लोगों के खिलाफ हम सभी को एकजुटता से लग जाना चाहिए ताकि उनके मंसूबे सफल न हो. उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, लालू यादव कभी दूसरों को आगे बढ़ाने वाले राजनीत नहीं किए सिर्फ परिवार को बढ़ाए हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप सभी एकजुटता के साथ एक-एक वोट विशाल प्रशांत को कमल निशान पर दें. आपके एक-एक वोट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदीजी को राजनीतिक ताकत मिलेगी. जो लोग बाहर रह रहे हैं, उन्हें भी हम 13 को यहां आमंत्रित कर रहे हैं कि मतदान कर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें. बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि वह केवल हिंदू की बात करते हैं. हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते हैं. यहां उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने देश के आर्थिक विकास को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने पर्व-त्योहार में हिंसा फैलाने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 15 साल में हालात बदले हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं ने 30 साल पहले का बिहार नहीं देखा. आज के युवाओं को उनके माता-पिता बताएं कि पुराने समय के नक्सलवाद और हिंसा फैलाने वालों के बारे में बताएं.
हिंदुओं के पर्व त्योहार को खराब करने का प्रयास
जनसभा के बाद लोकल 18 से बात करते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जिस राज्य में भी अपनी सरकार बनाई है वहां पर जनता से झूठे वादे करके सत्ता में आई है और अब वहां की जनता को इस बात का अफसोस हो रहा है कि वह कांग्रेस को वोट क्यों दिए. मंत्री गिरिराज सिंह ने एक गाना भी गया और बताया कि ‘हाय हाय रे तेरा वादा’ एक गाना है वह गाना अब कांग्रेस शासित राज्यों की जनता कांग्रेस के लिए गा रही है. इसके अलावा उन्होंने आईआईटी कानपुर में दीपावली को लेकर हुए विवाद पर भी अपनी बातों को रखा और उन्होंने कहा कि देश में कई जगह खास करके बिहार में और बेगूसराय में पहले लव जिहाद चलता था अब शब्द जिहाद चल रहा है. शब्द जिहाद के माध्यम से ही हिंदुओं के पर्व त्योहार को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन यह अब बर्दाश्त के बाहर है.
About the Author
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
