Noida: हर्षित भट्ट मौत मामले में पुलिस का एक्शन, तीन दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज, बयान होंगे दर्ज

Last Updated:

Noida News: यूपी के नोएडा स्थित सेक्टर-94 में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की एक गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए 3 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

नोएडा हर्षित भट्ट केस पुलिस एफआईआर

Noida: नोएडा के सेक्टर-94 में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोरकर रख दिया. गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी और एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की एक गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. वहीं अब ताजा जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. यह एफआईआर थाना सेक्टर-126 में दर्ज की गई है, जिसमें घटना के वक्त मौजूद तीन अन्य छात्रों को आरोपी बनाया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

मृतक के साथ मौजूद तीनों छात्रों बयान दर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के समय की पूरी सच्चाई सामने आ सके. इसके अलावा, मृतक के साथ मौजूद तीनों छात्रों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे, जिससे घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिवार ने हत्या की जताई आशंका
बता दें कि ये पूरी घटना नोएडा सेक्टर-94 इलाके की है, जहां एक तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से हर्षित भट्ट की मौत हो गई थी. शुरुआती जानकारी में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे साजिशन हत्या बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, तभी अचानक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 70 से 80 फीट गहरा था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है.

घटना के बाद से परिजन लगातार इसे हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि बेटे हर्षित भट्ट को तैरने आता था, तो डूबकर मरने की संभावना कम है. उनका कहना है कि डूबने की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. परिजनों की इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों छात्रों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *