'खूबसूरती-कपड़ों पर मत जाइए, ऐसे लोग ही…', DLF मॉल में घी-तेल चुराते पकड़ी गई महिला, मुंह छिपाने की आई नौबत

Last Updated:

Noida News: नोएडा के DLF मॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ सिक्योरिटी टीम एक महिला को पकड़कर ले जा रही है. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि महिला बिना भुगतान किए मॉल से सामान लेकर जा रही थी.

DLF मॉल में चोरी

Noida: नोएडा के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला को मॉल की सिक्योरिटी टीम ने पकड़ रखा है और उसे लेकर जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस महिला पर मॉल के एक दुकान से बिना भुगतान किए सामान ले जाने का आरोप लगा है. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि महिला ने पहले भी मॉल से ऐसी चोरी की है, लेकिन आज इसका खुलासा हुआ है.

सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल के इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि महिला ने मॉल के ली मार्च स्टोर से घी और रिफाइन लिया और बिना भुगतान किए वहां से फरार होने की फिराक में थी. लेकिन सीसीटीवी फुटेज में महिला को सामान ले जाते हुए कर्मचारी ने देख लिया और सिक्योरिटी को उसे पकड़ने का आदेश दिया. वीडियो में यह भी दावा किया गया कि मॉल में पहले भी ऐसी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *