अब बिजली की नहीं होगी चिंता, आ गया है चलता फिरता सोलर पैनल, 18 घंटे तक बिना रुके करेगा इन्वर्टर का काम

होमताजा खबरDelhi

अब बिजली की नहीं होगी चिंता, आ गया है चलता फिरता सोलर पैनल, 18 घंटे करेगा काम

Last Updated:

यह चलता फिरता पोर्टेबल सोलर पैनल ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए यह पोर्टेबल इन्वर्टर पूरी तरह से वरदान है. 18 घंटे तक लोग इसके जरिए अपना टेबल फैन चला सकते हैं और मोबाइल चार्ज करने के साथ ही घर के बल्ब भी जला सकते हैं. यह सूरज की रोशनी से चार्ज होकर रात में रोशनी देता है. कोई बिजली खर्च नहीं होगा. दिन में चार्ज और रात में उजाला रहेगा. इनबिल्ट बैटरी बैकअप और ग्रामीण और आउटडोर के लिए फायदेमंद है.

नई दिल्ली. ऐसे इलाके जहां पर बिजली बहुत ज्यादा कटती है या फिर ग्रामीण इलाके जहां पर कुछ घंटे के लिए बिजली रहती है. उन इलाकों के लोगों के लिए अब एक ऐसा चलता फिरता पोर्टेबल सोलर पैनल आ गया है जो 18 घंटे तक बिना रुके इन्वर्टर का काम करेगा. आपके घर के बल्ब हो या फिर टेबल फैन या फिर मोबाइल चार्ज सब कुछ 18 घंटे तक बिना रुके करेगा. इसको सिर्फ एक बार धूप में रखना होगा. एक बार यह चार्ज हो गया तो 18 घंटे आपके घर की रोशनी बनी रहेगी.

खास तौर पर गर्मियों में ग्रामीण इलाके और जहां पर ज्यादा बिजली कटती है वहां के लोगों के लिए यह पोर्टेबल इन्वर्टर पूरी तरह से वरदान है. 18 घंटे तक लोग इसके जरिए अपना टेबल फैन चला सकते हैं और मोबाइल चार्ज करने के साथ ही घर के बल्ब भी जला सकते हैं. उसकी कीमत सुनकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. इसकी कीमत बेहद सस्ती है, जितने में आप एक नहीं बल्कि दो पोर्टेबल सोलर पैनल खरीद लेंगे.

इतने हैं फायदे
इस पोर्टेबल सोलर पैनल को बेच रहे हैं रोहिणी सेक्टर 7 स्थित वाइनरी शॉप के मालिक विनोद. उन्होंने बताया कि यह सोलर होम लाइटिंग किट है. इसमें आमतौर पर छोटा सोलर पैनल, कंट्रोल बॉक्स और बैटरी यूनिट, कई एलईडी बल्ब और वायरिंग होती है. यह सिस्टम दिन में धूप से चार्ज होता है और रात में बिना बिजली के एलईडी बल्ब जलाता है. गांव, खेत, आउटडोर या बिजली कटौती वाले इलाकों में बहुत काम आता है. यह सोलर होम लाइटिंग किट बिजली न होने या कटौती वाले इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है. उन्होंने बताया कि इसके जरिए बिजली बिल शून्य रहेगा. सूरज की रोशनी से चार्ज होकर रात में रोशनी देता है. कोई बिजली खर्च नहीं होगा. दिन में चार्ज और रात में उजाला रहेगा.

इतना सस्ता है सोलर पैनल
शोरूम के मालिक विनोद ने बताया कि इस छोटे सोलर पैनल की कीमत सिर्फ 2500 रुपए है. आप दो खरीद सकते हैं और जहां ज्यादा बिजली कटती है वहां पर आप दोनों को सुबह चार्ज कर सकते हैं. एक सोलर पैनल 18 घंटे तक बिना रुके काम करेगा. अगर उसके बाद भी बिजली ना आए तो आप दूसरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी कुल मिलाकर इसमें कम कीमतों में ज्यादा फायदा मिल रहा है. उन्होंने बताया कि यह पोर्टेबल और आसान इंस्टॉलेशन वाला है. हल्का सिस्टम है, कहीं भी लगा सकते हैं जैसे घर, खेत, दुकान, टेंट या यात्रा में और मल्टीपल बल्ब सपोर्ट है. इनबिल्ट बैटरी बैकअप और ग्रामीण और आउटडोर के लिए फायदेमंद है. बिजली न होने वाले गांव, पशुशाला, खेत, या आपदा स्थिति में उपयोगी होगा. पर्यावरण के अनुकूल है और इससे धुआं, शोर या प्रदूषण नहीं होगा. यह पूरी तरह ग्रीन एनर्जी वाला है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *