Last Updated:
Delhi Top 6 Children Schools: हर माता-पिता के लिए सबसे कठिन वक्त वह होता है. जब वो अपने बच्चे के लिए उसका पहला स्कूल खोज रहे होते हैं. छोटे बच्चे के लिए उसका प्री-स्कूल कई महीनो में बहुत महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि प्री-स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से लेकर पढ़ाई तक सब कुछ बहुत ध्यान से देखकर ही माता-पिता उसका एडमिशन वहां पर करवाते हैं. यहां देखें दिल्ली प्री स्कूलों की लिस्ट.
दिल्ली का अनोखा प्री-स्कूल ‘शिक्षालॉजी’ वर्किंग पेरेंट्स के लिए वरदान है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती फीस है. सिर्फ 200 रुपए में एडमिशन फॉर्म और 2000 रुपए में एडमिशन की प्रोसेस पूरा हो जाता है. यही वजह है कि इसे हर वर्ग का व्यक्ति अफोर्ड कर सकता है. सीईओ गरिमा सिंह बताती हैं कि स्कूल की कुल सालाना फीस मात्र 14,000 रुपए है. इस स्कूल की ब्रांच द्वारका सेक्टर 1, द्वारका सेक्टर 7 और द्वारका सेक्टर 8 में है. इसके अलावा द्वारका मोड़, उत्तम नगर, राज नगर और रोहिणी जैसे इलाकों में भी स्कूल मौजूद है.
बात करें दूसरे और अच्छे स्कूल की तो इसमें ग्रैंड मदर आर्म स्कूल भी आता है. जो कि द्वारका सेक्टर 8 में है. यहां की प्रतिमाह फीस लगभग 3200 रुपए तक है. यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड है और अगर आप अपने बच्चों के लिए प्रीस्कूल देख रहे हैं तो यहां पर भी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ डांसिंग और तमाम तरह की एक्टिविटीज कराई जाती है. ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद करके एक्टिव बन सकें.
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में स्थित डीएवी स्कूल भी प्रीस्कूल के मामले में बेहद बेस्ट है. यहां की प्रतिमाह फीस लगभग 6500 हजार रुपए है. यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड है. यहां पर छोटे बच्चों के लिए स्मार्ट क्लासेस है. स्मार्ट बोर्ड है. बच्चों के लिए खेलकूद की तमाम एक्टिविटी है. यहां पर पढ़ाई भी अच्छी होती है. क्योंकि बच्चों को पढ़ने लिखना सीखने के साथ-साथ उनके लिए स्पीच थेरेपी भी होती है और कई माइंड गेम्स होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बच्चों के प्रीस्कूल में दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल एज भी बेस्ट है. जो कि द्वारका सेक्टर 8 ए में है. यह भी सीबीएसई स्कूल है. अभी देश की राजधानी दिल्ली में जितने भी प्री-स्कूल हैं सभी में एडमिशन ओपन है. यानी आप कभी भी जाकर अपने बच्चों के साथ स्कूल देख भी सकते हैं. वहां बातचीत भी कर सकते हैं. फिर पसंद करके अपना स्कूल बच्चों के लिए चुन सकते हैं. यह विकल्प दिल्ली के सभी प्रीस्कूलों ने दे रखा है.
जिन प्री- स्कूलों में अभी दाखिले चल रहे हैं. उसमें एक स्कूल लवली पब्लिक इंग्लिश स्कूल भी है, जिसकी प्रतिमाह फीस लगभग 4000 रुपए तक है. यहां पर भी अभी दाखिले चल रहे हैं. यह सीबीएसई बोर्ड है. यह स्कूल आनंद विहार ईस्ट में है. यहां पर भी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हर वह एक्टिविटी कराई जाती है, जिससे बच्चे के अंदर संस्कार आए. उसकी परवरिश और अच्छी हो और उसकी पूरी पर्सनालिटी पर इस स्कूल में ध्यान दिया जाता है.
