मैच के दौरान मोबाइल चलाने पर हंगामा, वैभव सूर्यवंशी भी थे मौजूद, राजस्थान रॉयल्स मुश्किल में फंसा

होमखेलक्रिकेट

मैच के दौरान मोबाइल चलाने पर हंगामा, वैभव सूर्यवंशी भी थे मौजूद

Last Updated:

राजस्थान रॉल्स के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया. आईपीएल के नियमों के अनुसार, प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सख्त रूप से प्रतिबंधित है.

आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्टाफ द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल से हंगामा

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार खेल दिखा रही राजस्थान रॉयल्स (RR) मुश्किल में पड़ सकती है. टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया. आईपीएल के नियमों के अनुसार, प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सख्त रूप से प्रतिबंधित है.

जो नियम है इसमें डगआउट और ड्रेसिंग रूम भी फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इसके पीछे वजह भ्रष्टाचार से बचाव है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य, वैभव सूर्यवंशी के पास बैठा हुआ मोबाइल इस्तेमाल करते हुए नजर आया. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *