Delhi EV Policy: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन से 2-3 व्हीलर पेट्रोल गाड़ियां होगी बंद, कितना घटेगा प्रदूषण?

होमताजा खबरDelhi

इस दिन से दिल्ली में 2-3 व्हीलर पेट्रोल गाड़ियां होगी बंद, कितना घटेगा प्रदूषण

Last Updated:

Delhi EV Policy: दिल्ली में नई EV पॉलिसी के तहत अब जल्द ही 2 व्हीलर और 3 व्हीलर पेट्रोल गाडियां की बिक्री और रजिस्ट्रेशन भी बंद हो जाएंगे. यह कदम सरकार के द्वारा दिल्ली के प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए किया जा रहा है. वहीं क्या इससे दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर पड़ेगा कोई असर. जानिए एक्सपर्ट Enviro Catalysts संस्था के संस्थापक सुनील दहिया ने इस पर क्या कुछ बताया.

दिल्ली: दिल्ली के प्रदूषण को लेकर हमेशा ही चर्चा गरम रहती है और इसी को लेकर सरकार कई तरह की चीज़ें भी कर रही है जिससे सरकार दिल्ली के प्रदूषण पर नियंत्रण पा सके. इसी के चलते हाल ही में दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी भी लाई है. इसी के चलते सरकार एक नई टीवी पॉलिसी भी लाई है जहां इस EV पॉलिसी में कई चीज़ें चर्चा लायक हैं और उन पर बात भी हो रही है. वहीं इस पॉलिसी में एक महत्वपूर्ण चीज इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर और पेट्रोल गाडियां को लेकर भी की गई है. जिसका असर दिल्ली के प्रदूषण पर भी पढ़ने वाला है. आइए इस के बारे में अब आपको आगे विस्तार से बताते हैं.

इस पॉलिसी पर जब हमने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर कड़ी नजर रखने वाले और अपने फिगर और फैक्टस को सामने रखकर तर्कपूर्ण बात करने वाले Enviro Catalysts संस्था के संस्थापक सुनील दहिया से बात की तो उन्होंने हमें सबसे पहले यह बताया कि इस पॉलिसी की सबसे बड़ी बात जो अभी सामने निकल कर आ रही है. वह यह है कि इस पॉलिसी के तहत 2 व्हीलर और 3 व्हीलर गाड़ियों को बंद कर दिया जाएगा. उनके आगे कहना था कि पॉलिसी में साफ-साफ कहा गया है कि 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ 3 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाले वाहनों को ही रजिस्ट्रेशन की परमिशन मिलेगी और बाकी किसी को भी नहीं मिलेगी. वहीं उनका यह भी कहना था कि 2 व्हीलर की अवधि को 1 अप्रैल 2028 से लागू करने को कहा गया है जिसके बाद दिल्ली में आपको 2 व्हीलर भी बिना इलेक्ट्रिक वाला नहीं मिलेगा. दिल्ली के प्रदूषण को देखते हुए ये एक अच्छा फैसला है.

इतना पड़ेगा इससे दिल्ली के प्रदूषण पर असर
सुनील का कहना था कि यह फैसला काफी अच्छा है क्योंकि दिल्ली में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण कम से कम 25% तक होता है. यह नियम लागू होगा तो पेट्रोल की 2 और 3 व्हीलर गाड़ियां बढ़ने की संख्या जो दिल्ली में हो रही है, वह कम होती जाएगी जिससे 2% से 4% तक प्रदूषण में फर्क पड़ता जाएगा. उनका कहना था कि वह यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले साल के उन्होंने जो आंकड़े निकले थे, उसके अनुसार दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री पिछले फाइनेंशियल ईयर में 1 लाख 7 हजार के करीब हुई थी. जबकि पेट्रोल गाडियां की बिक्री 6 लाख 21 हजार के करीब हुई है और इसमें भी 2 व्हीलर गाड़ियां सबसे ज्यादा है.

मगर उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में से पेट्रोल गाडियां जो की 2 व्हीलर और 3 व्हीलर हैं. वह इस पॉलिसी के बाद आराम से ही विलुप्त होगी और एक अनुमान के हिसाब से जब वह 2030 या 31 तक पूरी तरह विलुप्त हो जाएगी तो तब जाकर दिल्ली के प्रदूषण में आपको 15% से 20% तक का फर्क दिख सकता है. वहीं लेकिन उनका यह भी कहना था कि दिल्ली में यह EV पॉलिसी लाकर ही सिर्फ प्रदूषण पर काबू नहीं पाया जा सकता बल्कि दिल्ली के आगे पीछे दिल्ली-एनसीआर के ऊपर भी आपको ऐसी कोई पॉलिसी लानी होगी ताकि दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण कम हो सके.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *