Last Updated:
BR. Ambedkar की 136वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा भीम ज्योति उत्सव 2026 का भव्य आयोजन शुरू हो गया है राजधानी के India Gate Lawns में आयोजित यह पांच दिवसीय उत्सव 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा. इस आयोजन का उद्देश्य बाबा साहेब के जीवन, उनके विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को आम जनता तक पहुंचाना है.

उत्सव की शुरुआत बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. स्थल पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. माहौल में सम्मान और प्रेरणा का भाव साफ दिखाई दिया.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाई गई प्रदर्शनी में बाबा साहेब के जीवन से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज, तस्वीरें और उनके संघर्ष की कहानियां प्रदर्शित की गई हैं. यहां आने वाले लोग इतिहास को करीब से महसूस कर पा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डिजिटल वॉल विज़िटर्स को संविधान बनाने की प्रक्रिया और बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों की एक झलक दिखाती है. यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए खास आकर्षण बन गई है.
इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण संविधान मेला है, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पेंशन और कौशल विकास की जानकारी दी जा रही है. यहां लोग अपने अधिकारों को समझते हुए नजर आए.
इसके अलावा एक विशेष गैलरी भी स्थापित की गई है, जिसमें 299 प्रमुख व्यक्तियों की सूची और उनके योगदान से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई है. यह गैलरी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करती है.
शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत, नृत्य और नाटक के जरिए बाबा साहेब के विचारों को प्रस्तुत किया जा रहा है. इसके अलावा उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यहां जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को संविधान के नियमों, अधिनियमों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है.