10वीं पास हैं? नोएडा एयरपोर्ट पर निकली 2442 पदों पर बंपर नौकरियां, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई, मिलेगी 35000 रुपये सैलरी

Noida International Airport Jobs 2026: अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े कई पदों पर भर्ती निकली है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं और इसके लिए किसी स्पेशल एविएशन डिप्लोमा की जरूरत नहीं है.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 2442 पद भरे जाएंगे. इनमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर जैसे पद शामिल हैं. पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि लोडर के पद केवल पुरुषों के लिए हैं.

पदों के अनुसार योग्यता और सैलरी

ग्राउंड स्टाफ (1257 पद): इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. इस पद पर 25,000 से 35,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.

कार्गो एग्जीक्यूटिव (639 पद): इस पद के लिए भी 12वीं पास योग्यता रखी गई है. उम्र सीमा 18 से 30 साल है. सैलरी 25,000 से 35,000 रुपये तक होगी.

लोडर (546 पद – केवल पुरुष): लोडर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा 20 से 40 साल तय की गई है. इस पद पर 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन मिलेगा.

नहीं चाहिए कोई खास डिप्लोमा

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें आवेदन करने के लिए किसी भी तरह का एविएशन या एयरलाइन से जुड़ा सर्टिफिकेट जरूरी नहीं है. यानी सामान्य पढ़ाई करने वाले छात्र भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट – www.niasjewar.com पर जाना होगा. इसके बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना होगा. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें. फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही भरें और फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें. आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो उम्मीदवार एयरपोर्ट पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है. इसलिए समय रहते आवेदन करें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *