Last Updated:
Noida Traffic Alert Live News: नोएडा के फेज-2 में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. इस बवाल के कारण NH-9, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और चिल्ला बॉर्डर पर 5 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लगा है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक रेंग रहा है और ऑफिस जाने वाले लोग घंटों फंसे हैं. पुलिस ने सेक्टर-62 और डीएनडी की ओर रूट डायवर्जन लागू किया है. घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी.
Noida Traffic Alert Live: अगर आप आज यानी 13 अप्रैल, सोमवार के दिन नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद की सड़कों पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. नोएडा के फेज-2 इलाके में एक कंपनी के कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है. इस हंगामे का सीधा असर दिल्ली-NCR की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों पर पड़ा है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से लेकर नेशनल हाईवे-9 (NH-9) तक गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं. स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन फिलहाल जाम से राहत मिलती नहीं दिख रही है.
नोएडा के फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे. सोमवार सुबह यह प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया. आक्रोशित कर्मचारियों ने कंपनी परिसर और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो भीड़ की ओर से पथराव भी किया गया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. फिलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगा कई KM लंबा जाम, ऑफिस जाने वाले और स्कूली बच्चे घंटों फंसे
Noida Factory Workers Protest Video: अपनी मांगों को लेकर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने दिल्ली से मेरठ जाने वाले नेशनल हाईवे-09 (NH-09) को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे गाजियाबाद और नोएडा के पास यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. अचानक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के सड़क पर उतर आने से हाईवे पर गाड़ियों के पहिए थम गए और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं, उनका कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और इसीलिए उन्हें यह सख्त कदम उठाना पड़ा. इस चक्काजाम के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं.
Noida Traffic Update: सेक्टर-62 नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर प्रदर्शनकारियों के जमावड़े के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जहाँ वाहन रेंगने को मजबूर हैं. सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी यहां जुटे हुए हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया है. हालांकि, प्रदर्शनकारी यहां से हट गए हैं लेकिन सोमवार का कामकाजी दिन होने और ट्रैफिक का भारी दबाव होने के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों को अब भी भीषण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
बंद किया गया चिल्ला बॉर्डर
नोएडा फेज़ 2 में हिंसक प्रदर्शन के बाद दिल्ली-नोएडा DND फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली चिल्ला बॉर्डर को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया गया है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Heavy traffic congestion on Delhi-Noida DND Flyway due to traffic diversion as Chilla Border, connecting Delhi to Noida, has been closed following a violent protest in Noida Phase 2.
