जल्दी खराब होने से बचाना है AC? जान लें सर्विसिंग और इस्तेमाल के ये जरूरी टिप्स, सालों तक नहीं होगा खराब

होमफोटोDelhi

गर्मी में AC बना रहेगा सुपरफास्ट! अपनाएं ये आसान टिप्स,सालों तक नहीं होगा खराब

Last Updated:

AC Servicing Tips: गर्मियों में बिना एयर कंडीशनर के आप नहीं रह सकते हैं. चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के साथ-साथ बढ़ती हुई उमस में सिर्फ एयर कंडीशनर होता है. जो आपको इन सभी परेशानियों से राहत देता है. सिर्फ 5 मिनट में पूरा कमरा ठंडा कर देता है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तब आती है. जब एयर कंडीशनर खराब हो जाता है. खास तौर पर भीषण गर्मी के बीच अगर एयर कंडीशनर खराब हो गया तो इसे ठीक करवाने में 3 से 4 दिन लग जाते हैं. कई बार एयर कंडीशनर के अलग-अलग पार्ट नहीं मिलते हैं, जिस वजह से लोगों को गर्मी से झेलनी पड़ती है.

ऐसे में किस तरह इस्तेमाल करें एयर कंडीशनर की, ताकि वो जल्दी खराब ना हो. यही जानने के लिए जब दिल्ली एनसीआर के जाने-माने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट का चेहरा हरि ओम से बात की गई, जिनके कई शोरूम दिल्ली एनसीआर में चल रहे हैं और एयर कंडीशनर की बिक्री वह रोज कर रहे हैं तो उन्होंने बताया कि एयर कंडीशनर के खराब होने के पीछे लोगों की थोड़ी लापरवाही होती है, जिस वजह से एयर कंडीशनर जल्दी खराब हो जाता है.

अंकुर इलेक्ट्रिकल्स के मालिक हरिओम ने बताया कि लोग जल्दी कमरे को ठंडा करने के लिए टर्बो मोड पर एयर कंडीशनर चला देते हैं. ऐसा करने से एयर कंडीशनर जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. क्योंकि यह टर्बो मोड बिजली ज्यादा खींचता है. तुरंत यह कमरे को ठंडा कर देता है. कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए यह ज्यादा पावर का इस्तेमाल करता है, जिस वजह से एयर कंडीशनर जल्दी खराब होने की उम्मीद बढ़ जाती है.

ऐसे में अगर आपका कमरा बहुत ज्यादा गर्म है और आप चाहते तुरंत ठंडा करना तो टर्बो मोड पर एक से 2 मिनट लगाने के बाद इसे तुरंत हटा दें और एयर कंडीशनर को हमेशा 24 डिग्री तापमान पर ही चलाएं. इससे ज्यादा नीचे ना करें. इससे ज्यादा नीचे करने पर एयर कंडीशनर ज्यादा बिजली खींचेगा और जल्दी खराब भी हो जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इलेक्ट्रॉनिक एक्सपर्ट हरिओम ने बताया कि एयर कंडीशनर की सर्विसिंग बहुत महत्वपूर्ण होती है. अगर एयर कंडीशनर की सर्विसिंग हर 6 महीने पर करवाई जाए तो यकीनन एयर कंडीशनर ज्यादा चलेगा. किसी भी बड़े ब्रांड में गारंटी और वारंटी के दौरान 6 महीने पर दिक्कत आती ही है.

अगर आपने समय पर इसकी सर्विसिंग कराई और इसका सही तरीके से रखरखाव किया तो आपका एयर कंडीशनर 2 से 3 साल तक अच्छी तरीके से चल सकता है, जितना ज्यादा एयर कंडीशनर साफ सुथरा रहेगा और सर्विसिंग होती रहेगी उतने ही लंबे वक्त तक यह चलता रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *