Last Updated:
UP News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक बार फिर भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. यहां की सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लग गई. इससे सारा सामान जलकर खाक हो गया.
गाजियाबाद के फ्लैट में लगी आग.
गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आ रही है. यहां के इंदिरापुरम स्थित पार्श्वनाथ मजेस्टिक सोसाइटी में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. आग वैभव खंड के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-304 में लगी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. राहत की बात रही कि हादसे के वक्त फ्लैट के अंदर कोई व्यक्ति फंसा नहीं था और आग आसपास के फ्लैटों तक भी नहीं पहुंची.
फायर स्टेशन वैशाली को दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर और एक वाटर बाउज़र को मौके पर रवाना किया गया. कुछ ही देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए.
दमकल कर्मियों ने तीसरी मंजिल तक होज पाइप बिछाकर फ्लैट के अंदर प्रवेश किया और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. आग की चपेट में आने से फ्लैट में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
गाजियाबाद के सीएफओ राहुल पाल ने कहा कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है.
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
