अब दिल्ली से गुरुग्राम महज 15 मिनट में, नहीं मिलेगा जाम, यह नया अंडरपास करेगा कमाल

होमताजा खबरDelhi

अब दिल्ली से गुरुग्राम 15 मिनट में, जाम का भी काम तमाम, नये अंडरपास का कमाल

Last Updated:

Delhi-Gurugram jam- दिल्‍ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना गुरुग्राम जाने वालों लाखों लोगों की बल्‍ले बल्‍ले होने वाली है. उन्‍हें जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी. अभी तक जिस सफर में उन्‍हें एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था,अब केवल 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है. यहां पर अंडरपास बनाया जाएगा,जिसको मंजूरी मिल गयी है. जिससे समय की बचत होगी.

अंडरपास से मिली मंजूरी, जल्‍द शुरू होगा काम. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर : AI)

Delhi-Gurugram Traffic Jam. दिल्‍ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से रोजाना गुरुग्राम जाने वालों लाखों लोगों की बल्‍ले बल्‍ले होने वाली है. उन्‍हें जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी. जिस सफर में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था. अब केवल 15 मिनट में पूरा किया जा सकेगा. वाहन चालकों को राहत देने के लिए सड़क को सिग्नल-फ्री बनाने का काम किया जा हा है, इसके लिए एक नए अंडरपास बनाया जा रहा है. इसको मंजूरी मिल चुकी है, जल्‍द काम शुरू हो जाएगा.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी परियोजना के लिए करीब 150 मीटर लंबे अंडरपास को मंजूरी दी है. यह अंडरपास सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा, जिससे वाहन बिना जाम में फंसे गुरुग्राम पहुंच सकेंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सर्विस लेन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम से राहत मिलेगी.

हरियाणा सरकार की कवायद

हरियाणा सरकार करीब 1000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में इस ग्लोबल सिटी को विकसित कर रही है. इस परियोजना का पहला चरण 2027 तक पूरा करने की तैयारी है. इसमें आधुनिक सड़कें, बिजली, पानी और सीवर जैसी बेसिक सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है. साथ ही लगभग 10 किलोमीटर लंबा यूटिलिटी नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा, जिससे शहर की सर्विस बेहतर तरीके से चल सकें.

रोड भी चौड़ी की जाएंगी

यातायात को और बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम-पटौदी रोड को भी चौड़ा किया जाएगा. इसके अलावा भविष्य को ध्यान में रखते हुए मेट्रो विस्तार, इलेक्ट्रिक बस सेवा, साइकिल ट्रैक और पैदल चलने के लिए विशेष रोड भी बनाए जाएंगे. इससे लोगों को पर्यावरण के अनुकूल और आसान सफर का विकल्प मिलेगा.

दिल्‍ली से जाने वालों के लिए इंटरचेंज भी

केंद्र सरकार भी दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सिग्नल-फ्री कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है. इसके तहत महरौली-गुरुग्राम रोड और आश्रम-बदरपुर जैसे व्यस्त मार्गों पर फ्लाईओवर और इंटरचेंज बनाए जाएंगे. खास तौर पर इफको चौक पर मल्टी-लेवल इंटरचेंज बनने से ट्रैफिक बिना रुके आगे बढ़ सकेगा.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *