Last Updated:
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को भीषण गर्मी से राहत मिली. शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला. कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के येलो अलर्ट जारी किया गया.
दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश.
Delhi-NCR Weather: शुक्रवार शाम को दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट बदल लिया है. अचानक आंधी-तूफान और आसमान में बादल छाने से अंधेरा छा गया. हल्की बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है. मौसम विभाग ने अपने नाउकॉस्ट में दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. आया नगर, पालम और नजफगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की खबर आ रही है. संसदीय और आसपास के इलाकों में भी बारिश की खबर आ रही है.
बता दें कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में पिछले तीन से चार दिनों को दौरान तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था. भीषण गर्मी और लू से आम जनमानस के साथ पब्लिक भी काफी परेशान हो गई थी. हालांकि, शुक्रवार को तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से राहत दी. वहीं, आईएमडी ने ने दिन में पहले नेशनल कैपिटल में येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया था.
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital this evening
