आप भी कपड़ों की खराब फिटिंग से परेशान? इस दुकान पर गाजियाबाद के बेस्ट टेलर, जानिए लोकेशन

Last Updated:

Best Tailor Ghaziabad : अगर आप अपनी पसंद से कपड़ा चुनकर उसे अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है. इस दुकान की खासियत इसकी कस्टमाइज टेलरिंग है. ग्राहक पहले अपनी पसंद का कपड़ा चुनते हैं फिर उनका सही तरीके से नाप लिया जाता है और उसके बाद अनुभवी कारीगर उस कपड़े को बेहतरीन आउटफिट में बदल देते हैं. यहां करीब 60 अनुभवी टेलर काम करते हैं. यहां कपड़े सिर्फ सिलते नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी के अनुसार तैयार किए जाते हैं.

गाजियाबाद. अगर आप अक्सर इस बात से परेशान रहते हैं कि अच्छा कपड़ा मिलने के बाद भी टेलरिंग फिट नहीं बैठती या फिर महंगे कपड़े भी सिलाई की वजह से खराब हो जाते हैं तो गाजियाबाद में आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प मौजूद है. यहां सिर्फ रेडीमेड कपड़ों की बात नहीं होती बल्कि सही फैब्रिक चुनने से लेकर परफेक्ट फिटिंग तक पूरा ध्यान दिया जाता है ताकि आपका आउटफिट हर मौके पर शानदार नजर आए. गाजियाबाद शहर के अंबेडकर रोड पर स्थित द रेमंड शॉप आज सिर्फ एक ब्रांडेड दुकान नहीं बल्कि बेहतरीन टेलरिंग और क्वालिटी फैब्रिक के लिए जानी जाती है.

क्या-क्या यहां

यहां खुले कपड़े यानी थान के रूप में भी बेहतरीन फैब्रिक उपलब्ध है. अगर आप अपनी पसंद से कपड़ा चुनकर उसे अपनी फिटिंग के अनुसार सिलवाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है. यहां आपको लिनन, कॉटन, सूटिंग-शर्टिंग जैसे कई विकल्प मिलते हैं जो खासतौर पर गर्मियों में काफी पसंद किए जाते हैं. दुकान की सबसे बड़ी खासियत इसकी कस्टमाइज टेलरिंग है. ग्राहक पहले अपनी पसंद का कपड़ा चुनते हैं फिर उनका सही तरीके से नाप लिया जाता है और उसके बाद अनुभवी कारीगर उस कपड़े को बेहतरीन आउटफिट में बदल देते हैं. यहां करीब 60 अनुभवी टेलर काम करते हैं जिनकी कारीगरी और बारीकी कपड़ों में साफ नजर आती है. यही वजह है कि यहां तैयार होने वाले कपड़े न सिर्फ फिटिंग में परफेक्ट होते हैं बल्कि पहनने वाले की पर्सनैलिटी को भी निखारते हैं.

शर्ट, पैंट, ब्लेजर, सूट या शेरवानी हर तरह के कपड़े यहां सिलवाए जा सकते हैं. शादी-ब्याह के सीजन में यहां ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है क्योंकि लोग अपने खास मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट चाहते हैं. अगर आपने पहले कभी टेलरिंग में खराब अनुभव किया है या कपड़ों की फिटिंग से संतुष्ट नहीं रहे हैं तो यह दुकान आपको एक बेहतर अनुभव दे सकती है.

दो दशक से चहेती

दुकान के मालिक मुकेश कुमार गोयल बताते हैं कि साल 2002 में शुरू हुआ यह स्टोर आज भी ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतर रहा है. उनका कहना है कि आज के समय में लोग सिर्फ रेडीमेड कपड़ों पर निर्भर नहीं रहना चाहते बल्कि अपनी पसंद और फिटिंग के अनुसार कपड़े बनवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि यहां कस्टम टेलरिंग की मांग लगातार बढ़ रही है. करीब दो दशक से ज्यादा समय से यह दुकान गाजियाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों के लिए भी पसंदीदा बनी हुई है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *