ब्लू लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें नई टाइमिंग, DMRC ने जारी किया शेड्यूल

होमताजा खबरDelhi

ब्लू लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें टाइम

Last Updated:

डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि निर्धारित ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन पर रविवार, 19 अप्रैल 2026 की सुबह कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं रेगुलेट की जाएंगी. यह कार्य इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर सर्विस में रुकावट आ सकती है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो से रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ा अलर्ट है. अगर आप इस रविवार यानी 19 अप्रैल को ब्लू लाइन पर सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. ट्रैक मेंटेनेंस के काम के चलते संडे की सुबह मेट्रो सर्विस आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही एक अहम जानकारी दे दी है.

यह मेंटेनेंस का काम इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच किया जाएगा. इसके कारण वैशाली और लक्ष्मी नगर से जाने वाली पहली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. हालांकि सुबह 06:30 बजे के बाद इस पूरी लाइन पर सर्विस एकदम नॉर्मल हो जाएगी. यात्रियों को सलाह है कि वे बदले हुए शेड्यूल को देखकर ही अपना प्लान बनाएं.

‘इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट के बीच चलेगा काम’
रविवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर खास मेंटेनेंस का काम होगा. यह अहम काम इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच होगा. काम के चलते रविवार 19 अप्रैल को कुछ समय के लिए सर्विस कंट्रोल में रहेगी. डीएमआरसी ने यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी है. यात्री सारी जानकारी डीएमआरसी के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

‘पहली मेट्रो के समय में हुआ बबदलाव’
ट्रैक मेंटेनेंस के कारण पहली मेट्रो के समय में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली पहली मेट्रो अब सुबह 06:05 बजे मिलेगी. लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली पहली मेट्रो सुबह 06:21 बजे चलेगी. यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली पहली मेट्रो का समय सुबह 05:50 बजे रहेगा. सुबह 06:30 बजे के बाद ब्लू लाइन पर सभी सर्विस पूरी तरह से एकदम नॉर्मल हो जाएगी.

‘इन रूट्स पर नहीं हुआ कोई भी बदलाव’
ब्लू लाइन के बाकी कई अहम रूट्स पर टाइमिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी जाने वाली सर्विस अपने पुराने समय पर ही चलेगी. द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा जाने वाली मेट्रो की टाइमिंग भी एकदम सेम रहेगी. द्वारका से वैशाली की ओर जाने वाली पहली मेट्रो के समय में एकदम बदलाव नहीं है. यात्री अपनी यात्रा बिना किसी भारी परेशानी के बहुत आराम से पूरी कर सकते हैं.

About the Author

प्रियंका काण्डपालवरिष्ठ संवाददाता

आज तक से टीवी पत्रकारिता शुरू करने वाली प्रियंका कांडपाल को अब तक तकरीबन 11 साल का अनुभव है. तकरीबन चार साल आज तक में रिपोर्टिंग के साथ एंकरिंग भी कर चुकी हैं. उसके बाद इंडिया टीवी में पांच साल तक काम किया. 201…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *