इंडक्शन चलाने का ये है सही तरीका, कभी नहीं बैठेगा आपका इनवर्टर, बिजली कटौती की भी नहीं रहेगी टेंशन

Last Updated:

Induction On Inverter: अगर आपके इलाके में बिजली की ज्यादा कटौती होती है और LPG गैस की किल्लत है तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाया जा सकता है या नहीं. दरअसल, इसका जवाब हां और ना भी है. जी हां! साधारण इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा नहीं चलाया जा सकता है. क्योंकि इसमें उत्पन्न होने वाली खराब वेवफॉर्म इंडक्शन के इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन अगर आपके पास शुद्ध साइनवेव इनवर्टर है तो आप इंडक्शन चूल्हा आसानी से चला सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

बता दें कि LPG गैस किल्लत की खबरों के बीच कई लोग इंडक्शन चूल्हे पर शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती वाले इलाकों में सवाल है कि क्या इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चल सकता है? इसका जवाब सीधा ‘ना’ नहीं है. आपको बता दें कि साधारण इनवर्टर पर इंडक्शन नहीं चलाया जा सकता है. क्योंकि खराब वेवफॉर्म उसके इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान पहुंचाती है. केवल प्योर साइन वेव इनवर्टर पर ही इंडक्शन सुरक्षित और ठीक से चलता है. वाट और वेवफॉर्म का गणित समझना बहुत जरूरी है, वरना महंगा नुकसान हो सकता है. ( एआई फोटो )

इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हे को चलाना ऐसा ही है जैसे हाथी का भार गधे की कमर पर लादने जा रहे हों. दरअसल, एक नॉर्मल इनवर्टर सिर्फ 5-6 पंखे और कुछ बल्ब जलाने के लिए बना होता है. यानी वह आमतौर पर 500-600 वाट तक का लोड ही झेल सकता है. इंडक्शन चूल्हा 1400-2000 वाट या उससे ज्यादा पावर खींचता है. इसलिए साधारण इनवर्टर पर चलाना इनवर्टर और बैटरी दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है. ( एआई फोटो )

वहीं, इंडक्शन चूल्हा चालू होते ही सीधा 1500 से 2000 वाट की भारी बिजली खींचता है. ऐसे में इनवर्टर पर इंडक्शन ऑन करने पर इनवर्टर की जान निकल सकती है या कहें कि वह तुरंत बैठ जाएगा. टेक्निकल भाषा में कहें तो इनवर्टर ओवरलोड हो जाएगा और ट्रिप कर सकता है. नॉर्मल इनवर्टर इस भारी लोड को संभाल नहीं पाता, जिससे इनवर्टर और बैटरी दोनों को नुकसान पहुँचने का खतरा रहता है. ( एआई फोटो )इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाने से पहले करंट के फर्क को समझना जरूरी है. दरअसल, इंडक्शन चूल्हे में कई नाजुक और बारीक पुर्जे आदि लगे होते हैं. वहीं, इनवर्टर जो करंट पास करते हैं उसे झटके वाली बिजली या स्क्वायर वेव लेंथ करंट कहते हैं. यह बिजली का एक प्रकार है, जो बल्ब या पंखों के लिए तो ठीक है, लेकिन इंडक्शन के लिए खतरनाक हो सकता है. ( एआई फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप गलत इन्वर्टर पर इंडक्शन चूल्हा चलाएं, तो चूल्हे के अंदर के तार जल सकते हैं या वह छोटा-मोटा धमाका करके हमेशा के लिए खराब हो सकता है. ऐसे में जब तक आपके पास खास साइन वेव करंट देने वाला इनवर्टर ना हो, तब तक इनवर्टर पर इंडक्शन चूल्हे को इनवर्टर पर चलाने का ख्याल भी मन में ना लाएं. ( एआई फोटो )

अगर आपके पास 2.5 kVA या उससे ज्यादा क्षमता का प्योर साइन वेव इनवर्टर है, तो आप बेझिझक इंडक्शन चूल्हा इनवर्टर पर चला सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि प्योर साइन वेव इनवर्टर घर की मुख्य बिजली जैसा साफ और स्थिर करंट देता है, जिससे इंडक्शन चूल्हा सुचारू रूप से काम करता है, लेकिन अगर आप सस्ते या साधारण इनवर्टर पर इंडक्शन चलाते हैं, तो चूल्हा बिजली में झटके खाएगा. इससे आपके इंडक्शन के अंदर के पार्ट्स जल सकते हैं, बार-बार इरर दिखा सकता है या चूल्हा पूरी तरह खराब हो सकता है. इसलिए इंडक्शन केवल प्योर साइन वेव इनवर्टर पर ही चलाएं. ( एआई फोटो )

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *