दिल्ली में लगरपुरिया गैंग के 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दोनों दबोचे गए

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में लगरपुरिया गैंग के 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दोनों दबोचे गए

Last Updated:

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के एएटीएस ने द्वारका के श्याम विहार में लगरपुरिया गैंग के रॉकी और सुमित को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. रॉकी के पैर में गोली लगी है. उनके पास से हथियार बरामद हुए है. डीसीपी ने ऑपरेशन की पुष्टि की.

ख़बरें फटाफट

एनकाउंटर में घायल बदमाश रॉकी. फोटो- न्यूज18 इंडिया

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (AATS) की टीम ने लगरपुरिया गैंग के दो बदमाशों के साथ हाफ एनकाउंटर किया. घटना श्याम विहार इलाके में हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार द्वारका AATS टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लगरपुरिया गैंग के दो शातिर बदमाश श्याम विहार इलाके में किसी अपराध को अंजाम देने के इरादे से आ रहे हैं. यह दोनों बदमाश हाल ही में द्वारका इलाके में हुई एक गोलीबारी की वारदात में शामिल थे.

दोनों बदमाश एक ही मोटरसाइकिल पर थे. द्वारका के श्याम विहार हाईवे के पास मुठभेड़ हुई. जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम रॉकी है जबकि उसके साथ में पकड़ा गया बदमाश का नाम सुमित है. बदमाशों की एक गोली एक पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट को छूते हुए निकली.

सूचना मिलते ही AATS की टीम ने तुरंत एक्शन लिया और श्याम विहार में एक स्मार्ट ट्रैप लगाया. जैसे ही दोनों बदमाश नजदीक पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए ललकारा. लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में AATS की टीम ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया और दोनों को काबू में कर लिया गया. पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए. यह एनकाउंटर द्वारका पुलिस की सक्रियता का एक और उदाहरण है. लगरपुरिया गैंग (विकास उर्फ लगरपुरिया के गुर्गे) दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध, फायरिंग, लूट और एक्सटॉर्शन जैसी वारदातों में सक्रिय रहा है.

कई मुकदमें दर्ज

इन दोनों बदमाशों पर कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं और वे हाल के दिनों में द्वारका क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं. DCP द्वारका ने इस सफल ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि AATS टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को रोका जा सका. घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे बदमाश से पूछताछ की जा रही है. पुलिस दोनों से गैंग के अन्य सदस्यों और उनके अपराधों की जानकारी जुटा रही है.

द्वारका पुलिस ने पिछले कुछ समय में लगरपुरिया गैंग समेत कई आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसा है. इस तरह की कार्रवाइयों से इलाके में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है. पुलिस आगे की जांच में दोनों बदमाशों के अन्य साथियों और गैंग के नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास कर रही है. इस एनकाउंटर से लगरपुरिया गैंग को एक बड़ा झटका लगा है.

About the Author

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *