Last Updated:
Ramakrishna Mission Devotees Conference: नई दिल्ली रामकृष्ण मिशन में देश का सबसे बड़ा भक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया. यहां बताया गया कि स्वामी सर्वलोकानंद ने विश्व शांति और सभी धर्मों के सम्मान की बात की. वहीं, साधु संतों ने डिजिटल वर्ल्ड और मेंटल हेल्थ पर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी.
नई दिल्ली: नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में देश का सबसे बड़ा भक्त सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें चेन्नई, कोलकाता, हरियाणा और मध्य प्रदेश से लेकर देश के अलग-अलग कोने से तमाम साधु संत आए. इस दौरान सभी साधु संतों ने सत्संग किया और लोगों को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान लोकल 18 की टीम ने तीन प्रमुख साधु संतों से बातचीत की. जिसमें नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सर्वलोकानंद महाराज, चेन्नई रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी सत्यज्ञानानंद और रामकृष्ण मिशन इंदौर के सचिव स्वामी निर्विकारानंद शामिल हैं.
इस दौरान नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन के सेक्रेटरी स्वामी सर्वलोकानंद महाराज ने कहा कि दुनिया भर में जो युद्ध की स्थिति बन रही है. वह सबसे चिंताजनक है. आज एक देश दूसरे देश को बर्दाश्त नहीं करना चाहता है. इसीलिए स्वामी विवेकानंद ने विश्व शांति के लिए जो संदेश दिया है. वह यह है कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. हिंदू-इस्लाम का सम्मान करें और इस्लाम हिंदू-धर्म का सम्मान करे. यही हमारा समाज चाहता है.
स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में जाकर धर्म संसद में यही बात कही थी. मेरा ही धर्म सब कुछ है यह मानना सबसे खतरनाक है. उन्होंने यह भी बताया कि भक्त सम्मेलन एक वार्षिक उत्सव है. जो हर साल नई दिल्ली रामकृष्ण मिशन में मनाया जाता है. यहां पर सत्संग होता है. साधु संत आते हैं और समाज और दुनिया के लिए कौन से रास्ते सही हैं, इस पर चर्चा होती है.
बाहर नहीं अंदर खोजें शांति
इस दौरान रामकृष्ण मिशन इंदौर के सचिव स्वामी निर्विकारानंद ने कहा कि लोग इसलिए आज वर्तमान में परेशान हैं. क्योंकि वह शांति दूसरे मनुष्यों में किसी चीज में या जानवरों में खोज रहे हैं. जबकि शांति उनके मन में ही है. तनाव, डिप्रेशन और तमाम तरह के जो भी जुर्म दुनिया में हो रहे हैं. उसका कारण अशांत मन का होना है. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने अंदर शांति खोजेंगे, भजन करेंगे और भगवान का ध्यान लगाएंगे तो यकीनन आपको शांति मिलेगी. इसीलिए ठाकुर महा स्वामी ने कहा है कि अंदर डूब लगाओ अंदर में ही शांति मिलेगी.
डिजिटल वर्ल्ड और मेंटल हेल्थ में अंतर
इस दौरान चेन्नई रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी सत्यज्ञानानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान में डिजिटल वर्ल्ड बहुत खतरनाक हो गया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों की नौकरी ले रहा है. इस वजह से बेरोजगारी बढ़ रही है. लोगों में डर और भय बना हुआ है. हाल ही में एक मामला हुआ थास जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से चली गई थी. तब उसकी पत्नी और उसने आत्महत्या कर ली थी. जरा सोचिए डिजिटल वर्ल्ड किस तरह हमारे ऊपर हावी होता जा रहा है.
ऐसे में हमें इससे दूर रहने की जरूरत है. जो काम मनुष्य कर सकता है. वो काम मशीन कभी नहीं कर सकती. इसके अलावा उन्होंने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि आज वर्तमान में तनाव से दूर और मुक्त रहने के लिए मेंटल हेल्थ को मजबूत करना बहुत जरूरी है. मेंटल हेल्थ ही सब कुछ है. इसलिए अपने मानसिक स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें. बाहर घूमना, योग , ध्यान करें. भजन कीर्तन करें जिससे आपको काफी शांति मिलेगी.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
