Last Updated:
Tripura youth Racial Case: पूर्वोत्तर के एक युवक के साथ दिल्ली में हुई नस्ली बदसलूकी के मामले ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन द्वारा त्रिपुरा के युवक पर की गई अपमानजनक और नस्लीय टिप्पणी के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश है.
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर की सुबह आमिर शौकीन के घर पहुंची है. कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन पर त्रिपुरा के एक युवक के साथ बदसलूकी करने का आरोप है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने भी दिल्ली के ‘कंटेंट क्रिएटर’ की ओर से त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर की गई नस्ली बदसलूकी की 21 अक्टूबर को निंदा की है.
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी को ‘कड़ा सबक’ सिखाएंगी. रिजीजू ने ‘एक्स पर पोस्ट किया, “इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी. आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी.”
उन्होंने आगे कहा, “जो लोग समाज में इस तरह के बुरे व्यवहार को बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए ज़िम्मेदार हैं.” रिजीजू की यह टिप्पणी तब आई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ. इस वीडियो में ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है.
पूरे पूर्वोत्तर में कथित घटना की कड़ी निंदा हो रही है.’ विवाद के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली पुलिस के साथ तालमेल करने का निर्देश दिया है. वहीं, विभिन्न दलों के नेताओं ने ‘कंटेंट क्रिएटर’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
