दिल्ली में हौज खास के रेस्टोरेंट में खाना ऑर्डर किया तो लगेगा झटका, हर फूड आइटम पर हो रही ₹40 की एक्स्ट्रा वसूली, जानें वजह

होमफोटोDelhi

हौज खास के रेस्टोरेंट की अनोखी वसूली, गैस का हवाला देकर हर डिश पर ले रहा ₹40

Last Updated:

Delhi Hauz Khas Restaurant: दिल्ली के मशहूर हौजखास जिसे युवाओं का पसंदीदा अड्डा कहा जाता है. जहां पर एक से बढ़कर एक क्लब से लेकर डिस्को और रेस्टोरेंट हैं. वहां पर एक रेस्टोरेंट ऐसा है, जिसने अपने यहां एक अजीबोगरीब नोटिस लगा रखा है, जिसे पढ़कर हर किसी का सिर चकरा जा रहा है. इस नोटिस पर हर एक फूड आइटम में 40 रुपए अलग से जोड़ने का कारण गैस शॉर्टेज बताया गया है. पढ़ें पूरी खबर.

हौज खास दिल्ली में काफी मशहूर है. यहां पर देश के साथ-साथ विदेशी टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में आते हैं. यहां के सारे रेस्टोरेंट ने अपने यहां किसी भी तरह की कीमतों में कोई बदलाव या बढ़ोतरी नहीं की है, लेकिन इकलौता ऐसा रेस्टोरेंट है जो देखने में बेहद छोटा और पुराने जमाने का लगता है, लेकिन इसने अपने यहां कीमतों में बढ़ोतरी की है और इसका कारण बताते हुए नोटिस भी लगाया है.

दरअसल, इस रेस्टोरेंट का नाम वेलकम पॉइंट है. जो कि चाइनीज आइटम, कोल्ड कॉफी और तमाम तरह की ड्रिंक के लिए काफी मशहूर है. पहले यह रेस्टोरेंट पॉकेट फ्रेंडली था. पूरे हौज खास में सबसे सस्ता रेस्टोरेंट यही माना जाता था. इसीलिए ज्यादातर युवा यहीं पर खाने-पीने जाते थे, लेकिन जब से इस रेस्टोरेंट ने अपने यहां नोटिस लगाकर यह लिख दिया है कि आप कोई भी फूड आइटम ऑर्डर करेंगे तो उसे पर 40 रुपए अलग से देना होगा तब से यहां पर जाने वालों की टेंशन बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस रेस्टोरेंट का विरोध करना शुरू कर दिया है.

वेलकम प्वाइंट रेस्टोरेंट की सभी दीवारों पर लिखा हुआ है कि यहां पर गैस की शॉर्टेज है यानी गैस की किल्लत चल रही है, जिस वजह से इस रेस्टोरेंट को महंगा किया जा रहा है और हर एक फूड आइटम जो मेन्यू में अगर 40 रुपए का लिखा है तो उसे पर अलग से 40 रुपए बढ़ा कर ग्राहक को देने होंगे. यह 40 रुपए अलग से सभी फूड आइटम में जोड़ दिया गया है. कारण इसका गैस शॉर्टेज होना बताते हुए बाकायदा नोटिस लगाई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस रेस्टोरेंट के मालिक से जब बात की गई यहां की दीवारों पर लगी हुई नोटिस के बारे में तो यहां के मालिक ने पहले तो बात करने से मना कर दिया. फिर उन्होंने रेस्टोरेंट में मौजूद जो शख्स लोगों को खाना खिला रहा है, उससे बात करने के लिए कहा. उससे जब बात की गई तो उसने बताया कि गैस की कमी के चलते ऐसा फैसला लिया गया है क्योंकि रेस्टोरेंट हौज खास में अलग बिल्डिंग में चल रहा है और खाना कहीं और से बनकर आता है. इसी वजह से जो गैस मिल रही है वह भी महंगी मिल रही है. यही वजह है कि यह फैसला लिया गया है.

उनका कहना है कि जैसे ही गैस की शॉर्टेज खत्म होगी तो रेस्टोरेंट में खाने की जो कीमतें हैं. वह मेन्यू पर जो लिखी हुई है. उसी के आधार पर ग्राहकों से पैसा लिया जाएगा. अभी ज्यादा पैसा सिर्फ इस वजह से लिया जा रहा है क्योंकि रेस्टोरेंट घाटे में चल रहा है, जैसे ही मुनाफे में आ जाएगा गैस की कमी दूर हो जाएगी तब पुरानी कीमतों पर ग्राहकों से पैसे लिए जाएंगे.

हालांकि रेस्टोरेंट की इस मनमानी की वजह से ग्राहकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें हर एक फूड आइटम पर 40 रुपए अलग से देने पड़ रहे हैं, जिस वजह से ज्यादातर ग्राहक अब इस रेस्टोरेंट में जाने से बच रहे हैं. जो एक बार चला जा रहा है वो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है और लोगों को यहां पर ना आने की सलाह दे रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *