Last Updated:
Mobile Charger Car: ईवी सनडक कंपनी ने मेड इन इंडिया नैरो कार दिल्ली भारत मंडपम ईवी एक्सपो में लॉन्च की है. इसकी कीमत 6.51 लाख रुपये रखी गई है. मोबाइल चार्जर से यह कार 2 घंटे में चार्ज हो जाती है. जहां एक बार चार्ज होने पर यह 200 से 300 किमी आसानी से चल सकती है. साथ ही इसमें आसानी से 4 लोग सवार हो सकते हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक ऐसी कार लॉन्च हुई है. जो कि मोबाइल के चार्जर से चार्ज हो जाएगी. और तो और इसकी खासियत यह है कि इस कार को चलाते समय लोगों को चालान होने का डर बिल्कुल भी नहीं रहेगा. क्योंकि यह कार चालान फ्री है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आराम से 4 लोग बैठ सकते हैं. सिर्फ एक बार चार्ज करने पर यह 250 से 300 किलोमीटर का माइलेज देगी. आप सोच रहे होंगे इतनी सारी सुविधाओं के साथ अगर यह कार लॉन्च हुई है तो यकीनन इसकी कीमत भी करोड़ों में होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. इस कार की कीमत इतनी सस्ती है कि आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं. दरअसल, इस कार को मेड इन इंडिया यानी भारत की अपनी कार कहा जा रहा है और इसे बनाया है ईवी सनडक कंपनी ने और दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ईवी एक्सपो में इसे लॉन्च किया गया तो देखने वालों की भीड़ लग गई.
जानें कीमत और खासियत
कंपनी की ओर से आए हुए सदस्य फैज खान ने बताया कि इस गाड़ी की कीमत सिर्फ 6 लाख 51 हजार है, जिसे आप इंस्टॉलमेंट पर लेकर आसानी से चुका सकते हैं. इस कार का नाम नैरो कार है. इसमें चार लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसमें चार दरवाजे हैं. पावर विंडो है और तो और म्यूजिक सिस्टम अलग से लगा हुआ है. यानी साउंड सिस्टम भी दिया गया है, जो नीचे की ओर है. इस कार की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आप मोबाइल के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं.
वहीं, सिंगल चार्ज पर यह है 200 से 300 किलोमीटर का माइलेज दे देगी. मोबाइल के चार्जर से यह कार डेढ़ से दो घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी. इसे महिला, बुजुर्ग और नौजवानों के लिए बनाया गया है. इस कार के अंदर सनरूफ भी है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह से चालान फ्री है. क्योंकि इसकी जो स्पीड है. वह स्लो रखी गई है. इसकी टॉप स्पीड 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
गाड़ी की बुकिंग शुरू
कंपनी की ओर से आए हुए सदस्य फैज खान ने बताया कि इस कार में आप पीछे से सीट को हटाकर ज्यादा सामान आसानी से रख सकते हैं. यानी अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो आसानी से आपको इसमें सामान रखने की सुविधा दी गई है. इसके अलावा इसमें एयर कंडीशनर है. म्यूजिक सिस्टम है और यह कार पूरी तरह से भारत में बनाई गई है और यह देखने में भी बेहद खूबसूरत है. साइज इस कार का बेहद छोटी है, जिस वजह से दिल्ली एनसीआर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर भी यह कार आसानी से निकल सकती है. यह कार खास तौर पर मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. अगर इस कार को खरीदना चाहते है तो आप इस कंपनी के शोरूम जा सकते हैं. जो कि दिल्ली एनसीआर में ही है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
